फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU surgery on fifth floor of heart patients admitted 400 meters away in varanasi

BHU अस्पताल का हाल: पांचवीं मंजिल पर सर्जरी, 400 मीटर दूर भर्ती होने जा रहे दिल के मरीज; वजह चौंकाने वाली

Wed, 25 Sep 2024 09:56 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 25 Sep 2024 09:56 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का चाहे जितना भी दावा दिया जा रहा हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। यहां दिल के मरीज पांचवीं मंजिल पर सर्जरी होने के बाद 400 मीटर दूर भर्ती होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
BHU surgery on fifth floor of heart patients admitted 400 meters away in varanasi
सर्जरी कराने के बाद बाहर निकलता मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दस दिनों से बीएचयू के अस्पताल के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर बने कैथ लैब में मरीज सर्जरी कराने के बाद 400 मीटर दूर अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती होने जा रहे हैं। वजह ये कि सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में बने सीसीयू वार्ड में ताला लटक रहा है। ताला भी इसलिए लटक रहा है क्योंकि बीते 15 सितंबर को यहां तैनात नर्सिंग अफसर की मौत के बाद किसी की तैनाती ही नहीं हुई। हृदय रोग जो कि गंभीर बीमारी की श्रेणी में आता है, बीएचयू में उन मरीजों को पिछले दस दिनों से सर्जरी कराने के बाद परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने कैथ लैब में हर दिन करीब 10 से अधिक मरीजों की सर्जरी होती है। किसी को स्टेंट डाली जाती है, किसी को पेसमेकर लगाया जाता है। सर्जरी की प्रक्रिया के बाद मरीजों को सीसीयू वार्ड में भर्ती किया जाता है। इसके लिए कैथ लैब के ठीक सामने 17 बेड का सीसीयू वार्ड भी बना है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए बेड, जांच, इलाज के जरूरी संसाधन भी यहां मौजूद हैं, लेकिन पिछले दस दिनों से यहां मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल का चक्कर काटना पड़ रहा है। मरीज को पांचवीं मंजिल से नीचे सीढ़ी/रैंप या फिर लिफ्ट से लेकर परिजन उतरते हैं। उसके बाद मरीज बीएचयू अस्पताल के सीसीयू वार्ड तक ले जाकर भर्ती करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग अफसर की मौत के बाद किसी की तैनाती नहीं

BHU surgery on fifth floor of heart patients admitted 400 meters away in varanasi
सीसीयू वार्ड में लगा ताला। - फोटो : संवाद
बीएचयू एसएसबी में पांचवें तल पर बने 17 बेड वाले सीसीयू वार्ड में अकेले ड्यूटी कर रहे नर्सिंग अफसर खेम सिंह सैनी की 15 सितंबर की भोर में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से ही यहां ताला बंद पड़ा है। बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से यहां किसी नर्सिंग अफसर की तैनाती अब तक नहीं की गई। इस वजह से सीसीयू वार्ड को बंद कर दिया गया है।

पूर्व विभागाध्यक्ष ने लिखा कुलपति को पत्र, नर्सिंग अफसरों ने निदेशक से की शिकायत

नर्सिंग अफसर की तैनाती न होने की वजह से सीसीयू वार्ड में ताला बंद है। हृदय रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने 19 सितंबर को कुलपति को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। प्रो. ओमशंकर ने कुलपति को पत्र के माध्यम से बताया है कि नर्सिंग स्टाफ के न होने से मरीज एसएसबी में नहीं भर्ती हो पा रहे हैं। चक्कर काटकर अस्पताल में भर्ती होने के लिए जा रहे हैं।

हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी की सर्जरी के बाद उन्हें इस तरह से चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे उनकी सेहत का खतरा बना हुआ है। पत्र की कॉपी उन्होंने आईएमएस बीएचयू निदेशक और अस्पताल के एमएस को भी दी है। इसके बाद भी अब तक कुछ नहीं किया गया। उधर, नर्सिंग अफसरों ने भी आईएमएस निदेशक को इस बाबत पत्र लिखा है।

क्या बोले अधिकारी
हृदय रोग के मरीजों को भर्ती करने के लिए ही सीसीयू वार्ड बनवाया गया है। यहां ताला क्यों बंद हैं और मरीजों को अस्पताल तक क्यों जाना पड़ रहा है, इस मामले में विभागाध्यक्ष से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed