फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students won third prize at National Handloom Hackathon in delhi

काशी से दिल्ली तक बीएचयू का परचम: छात्रों ने राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन में जीता तृतीय पुरस्कार, बढ़ाया मान

Fri, 14 Aug 2026 11:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन 2026 की ‘सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंटल इंपैक्ट’ श्रेणी में बीएचयू के छात्रों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टीम ने इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
BHU students won third prize at National Handloom Hackathon in delhi
राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन में विजयी बीएचयू के छात्र। - फोटो : विश्वविद्यालय

विस्तार

बीएचयू दृश्य कला संकाय के चित्रकला विभाग में टेक्सटाइल डिजाइन की टीम ने राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन 2026 की ‘सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंटल इंपैक्ट’ श्रेणी में अपनी टीम के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। शोध छात्र असीम मंडल के नेतृत्व में टीम ने पुरस्कार पाकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त हथकरघा की पहल पर राष्ट्रीय हैंडलूम हैकाथॉन 2026 का आयोजन एक अगस्त को आईआईटी दिल्ली आरएंडडी पार्क में किया गया था। तीन चरणों में आयोजित इस हैकाथॉन में देश से करीब ढाई हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


पहले चरण में टीम के नवाचार-आधारित विचार को विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष 100 प्रविष्टियों में चयनित किया गया। इसके बाद टीम को दूसरे चरण के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया। यहां विचार के प्रस्तुतिकरण के बाद टीम का चयन शीर्ष 40 टीमों में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध छात्र असीम के अनुसार अंतिम चरण में चयनित टीमों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और मेंटरशिप प्रदान की गई। टीम ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने अंतिम विचार का प्रस्तुतिकरण किया और ‘सस्टेनेबिलिटी एंड एनवायरनमेंटल इम्पैक्ट’ श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


टीम में असीम मंडल के साथ कृति मिश्रा, अभिदीप्श प्रशांत सागर रहे, जो बीएचयू के ही विधि संकाय के छात्र हैं। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर टीम को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed