फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU students clashed in old enmity, two injured stone pelting created panic, police deployed on the spot

BHU में बवाल: पुरानी रंजिश में बीएचयू के छात्र भिड़े, दो घायल पथराव से मची अफरातफरी, मौके पर पुलिस तैनात

Sat, 04 Mar 2023 07:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Mar 2023 07:44 AM IST
सार

बिरला हॉस्टल के पास दो छात्र गुटों में शुक्रवार को जमकर मारपीट और पथराव से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक दूसरे पर हमले में हास्टल के छात्र संजय गांधी और दुर्गेश यादव घायल हो गए। घायल दोनों छात्रों का बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर चीफ प्राॅक्टर कार्यालय के अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा लंका थाने की पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
BHU students clashed in old enmity, two injured stone pelting created panic, police deployed on the spot
बीएचयू सिंह द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बीएचयू परिसर में बिरला छात्रावास चौराहे पर शुक्रवार की शाम को पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर पत्थर लेकर टूट पड़े। दोनों तरफ से छात्रों को चोट आई। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


बिरला हॉस्टल के पास दो छात्र गुटों में शुक्रवार को जमकर मारपीट और पथराव से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक दूसरे पर हमले में हास्टल के छात्र संजय गांधी और दुर्गेश यादव घायल हो गए। घायल दोनों छात्रों का बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पर चीफ प्राॅक्टर कार्यालय के अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों के अलावा लंका थाने की पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए परिसर में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। हास्टल के दो गुटों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को फिर मामला गरमा गया। मारपीट के बाद पथराव होने लगा। लोगों को भागते देख राहगीर भी भागने लगे। इस मामले में दोनों पक्षों में तनाव है। चीफ प्राॅक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मारपीट में दो छात्र घायल हुए हैं उनका इलाज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed