{"_id":"611d0d1474e44a53ad7c0c3e","slug":"bhu-student-suspended-for-molesting-girl-student-in-campus-university-administration-deprived-of-all-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: छात्रा संग छेड़खानी का आरोपी छात्र निलंबित, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया सभी सुविधाओं से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: छात्रा संग छेड़खानी का आरोपी छात्र निलंबित, विश्वविद्यालय प्रशासन ने किया सभी सुविधाओं से वंचित
Wed, 18 Aug 2021 07:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:19 PM IST
सार
बीएचयू परिसर में एलडी गेस्ट हाउस के पास सोमवार की रात अपने दोस्त के साथ खड़ी पीजी इकोनॉमिक्स की एक छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की थी। घटना का विरोध करने पर युवकों ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में सोमवार की रात पीजी इकोनॉमिक्स की छात्रा संग छेड़खानी और मारपीट के आरोपी छात्र को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग से आचार्य करने वाले छात्र उपकार दूबे पर मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार को यह कार्रवाई हुई है। विश्वविद्यालय परिसर में एलडी गेस्ट हाउस के पास सोमवार की रात अपने दोस्त के साथ खड़ी पीजी इकोनॉमिक्स की एक छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
घटना का विरोध करने पर युवकों ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट भी की थी। छात्रा ने सोमवार को ही देर रात चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए छात्र उपकार दूबे पर आरोप लगाया था। इस मामले में मंगलवार को लंका थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया है।
विज्ञापन