बीएचयू: छात्रों के पांच सवाल, प्रशासन ने दिए तीन के जवाब, संकाय में ताला जड़कर धरने पर बैठे छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में डॉक्टर फिरोज खान की नियुक्ति पर दस दिन बाद भी सही जवाब न मिलने के विरोध में छात्रों ने संकाय में तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान संकाय प्रमुख और साहित्य विभागाध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कार्रवाई की मांग की।
छात्रों ने बीएचयू प्रशासन से पांच सवाल पूछे थे, जिसमें से उन्हें तीन सवालों के जवाब मिले। लेकिन इन तीन सवालों के जावाब पर भी सहमती नहीं बन पाई।
इससे पहले नियुक्ति में गड़बड़ी के विरोध में 7 से 21 नवंबर तक कुलपति आवास के सामने बैठे छात्रों को बीएचयू प्रशासन ने दस दिन के भीतर जवाब देने की लिखित सहमति दी थी। 30 नवंबर को दस दिन बीतने के बाद सोमवार को संकाय प्रमुख ने जो जवाब दिया, उससे छात्र सहमत नहीं हुए और विरोध में तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने 5 दिसंबर से होने वाली परीक्षा बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।
छात्रों के प्रश्नों पर साहित्य विभाग का जवाब-
सवाल- संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के साहित्य विभाग में क्या अन्य सभी विभागों के सदृश ही शॉर्ट लिस्टिंग हुई?
जवाब- हां।
सवाल- क्या शॉर्ट लिस्टिंग में सम्मिलित व्यक्ति संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के पारंपरिक (सनातन धर्म) संबंधित नियमों को ध्यान में रखकर किया गया?
जवाब- साहित्य विभाग में नियुक्ति हेतु आवेदनों की शॉर्ट लिस्टिंग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शिक्षकों और अन्य शैक्षिककर्मियों की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हता और उच्चतर शिक्षा में मानकों के रख-रखाव हेतु अन्य उपाय संबंधी विनियम, 2018 के अनुसार की गई है।
सवाल- इस शॉर्ट लिस्टिंग में यूजीसी के किस नियम को अपनाया गया?
जवाब- शॉर्ट लिस्टिंग प्रक्रिया में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में शिक्षकों और अन्य शैक्षिक कर्मियों की नियुक्ति हेतु न्यूनतम अर्हता तथा उच्चतर शिक्षा में मानकों के रखरखाव हेतु अन्य उपाय संबंधी विनियम, 2018 के खंड 3 एवं 4 और परिशिष्ट द्वितीय तालिका 3 (ए) के प्रावधानों को अपनाया गया है।
सवाल- इस नियुक्ति में क्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय संविधान के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न की है?
जवाब- इसका उत्तर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया जाएगा।
सवाल- क्या बीएचयू संविधान के 1904, 1906, 1915, 1951, 1966 एवं 1969 को केंद्र में रखकर नियुक्ति किया गया है?
जवाब- इसका उत्तर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया जाएगा।