BHU: 2026 सत्र की पीजी बुलेटिन जारी, 68 हॉस्टलों के 7304 कमरों में रहेंगे 14355 के ज्यादा छात्र; जानें अपडेट
Varanasi News: बुलेटिन में इस बात पर ज्यादा जोर दिया गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बुलेटिन के किसी भी हिस्से को संशोधित या अपडेट किया जा सकता है। कोई भी बदलाव किया जाएगा तो वे बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BHU Collage Varanasi: बीएचयू ने मुख्य परिसर सहित सभी सात संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक साथ दाखिले के लिए 2026-27 सत्र की पीजी बुलेटिन 125 पेज में जारी कर दी है। 200 से ज्यादा कोर्स की 10 हजार सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। सभी सीटों को कुल 10 सेक्शन में बांटा गया है।
इसमें विधि, कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण, दृश्य कला, मंच कला, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय सहित आईएमएस और आयुर्वेद संकाय भी शामिल हैं। कुल 14355 से ज्यादा छात्रों को 68 हॉस्टलों में 7304 कमरे मिलेंगे। इन्हें छात्रों को आवंटन किया जा सकता है।
एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के तहत दाखिले के लिए आवेदन पहले से ही कराया जा रहा है। इसमें बीएचयू का विकल्प चुनने के लिए बुलेटिन जारी कर दिया गया है। इसकी मदद से अभ्यर्थी कोर्स से जुड़े हर विवरण को समझ सकेंगे।
सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में मिले स्कोर के आधार पर बीएचयू में सीटों का आवंटन होगा। मार्च तक आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जून से पहले तक पीजी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विदेशी छात्रों के लिए 15 फीसदी न्यूमेटी कोटा की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
बीपीएड के लिए खेल कोटा नहीं होगा
बीएचयू के कर्मचारियों, पेड सीट, आईसीएआर सीट, खेल और विदेशी छात्र और छात्राओं के लिए ही सुपर न्यूमेरी कोटे का प्रावधान है। बीपीएड कोर्स के लिए कोई भी खेल कोटा नहीं लगेगा। कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय और विज्ञान संकाय के अलग अलग विभागों में 6-6 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। वहीं कृषि, विधि संकाय और कॉमर्स में 2-2 और दृश्य कला संकाय, मंच कला संकाय और एसवीडीवी के अलग अलग विभागाें में एक-एक सीटों पर प्रवेश होगा।