फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU PG admission Mistake in one thousand forms filled by candidates forgot to write NTA score

BHU: पीजी में दाखिले के लिए भरे एक हजार फॉर्म में गड़बड़ी, विश्वविद्यालय का नाम भी लिखना भूल गए अभ्यर्थी

Sun, 20 Aug 2023 07:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Aug 2023 07:44 PM IST
सार

बीएचयू में सत्र 2023-24 के लिए पीजी में दाखिले के लिए आए एक हजार प्रवेश फॉर्म में गड़बड़ी मिली है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश फाॅर्म में गड़बड़ी सुधार का एक मौका दिया गया है। सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
BHU PG admission Mistake in one thousand forms filled by candidates forgot to write NTA score
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में सत्र 2023-24 के लिए पीजी में दाखिले के लिए आए एक हजार प्रवेश फॉर्म में गड़बड़ी मिली है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में कराए गए पंजीकरण का नंबर ही गलत भर दिया है। इसके अलावा कई ऐसे अभ्यर्थी भी हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय का नाम ही नहीं भरा है। कुछ की तो जन्मतिथि भी गलत है। यही कारण है कि उनकी मेरिट नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे छात्रों को फॉर्म में सुधार का एक मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से बीएचयू प्रशासन को अभ्यर्थियों की जो सूची दी गई है, उसका मिलान कराया जा रहा है।

विज्ञापन

पंजीकरण में एनटीए का नंबर ही नहीं

प्रथम दृष्टया विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश समिति को 1000 से अधिक ऐसे अभ्यर्थी मिले हैं, जिनके फाॅर्म में गड़बड़ियां मिलीं हैं। प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश रमन ने बताया कि बहुत से ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने अपने फाॅर्म में एनटीए की ओर से कराए गए पंजीकरण का नंबर ही नहीं दिया है। इस तरह की गड़बड़ी से स्नातकोत्तर की मेरिट सूची नहीं बन पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुधार के लिए कल रात तक का मौका

प्रो. राकेश रमन का कहना है कि अभ्यर्थियों के हित में विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश फाॅर्म में गड़बड़ी सुधार का एक मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी विद्यार्थी पोर्टल पर लॉगिन कर प्रोवाइड/एडिट/एनटीए डिटेल्स विकल्प पर क्लिक कर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास 21 अगस्त की रात 11.59 बजे तक का मौका है। सुधार नहीं किए जाने की स्थिति में पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed