फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU News: Beds are lying vacant in BHU Cardiology Department, patients are writing 'NO BED' on slips

BHU News: बीएचयू हृदय रोग विभाग में खाली पड़े हैं बेड, मरीजों को पर्ची पर लिख रहे हैं 'NO BED', क्या है मामला

Fri, 18 Nov 2022 02:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 18 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

अस्पताल के हृदय रोग विभाग में शुक्रवार की दोपहर में ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें  हृदय रोग से ग्रसित बिहार निवासी मरीज सुरेश चौधरी को परिजन बीएचयू अस्पताल लेकर आये थे। जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। सुरेश जब वार्ड में पहुंचे तो वहां पता चला कि हृदय रोग विभाग में कोई बेड नहीं है जबकि बीएचयू अस्पताल के चौथे तल स्थित हृदय रोग विभाग में शुक्रवार की दोपहर तक 14 बेड खाली रहे। सुरेश को बेड नहीं मिला तो वह इधर उधर भटक रहा है।

विज्ञापन
BHU News: Beds are lying vacant in BHU Cardiology Department, patients are writing 'NO BED' on slips
बीएचयू हृदय रोग विभाग में खाली पड़े बेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में गंभीर मरीजों का कितना ख्याल रखा जा रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां हृदय रोग विभाग में बेड खाली होने के बाद भी मरीज को पर्चे पर नो बेड लिखकर उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में मरीज दूसरे अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के हृदय रोग विभाग में शुक्रवार की दोपहर में ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें  हृदय रोग से ग्रसित बिहार निवासी मरीज सुरेश चौधरी को परिजन बीएचयू अस्पताल लेकर आये थे। जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी। सुरेश जब वार्ड में पहुंचे तो वहां पता चला कि हृदय रोग विभाग में कोई बेड नहीं है जबकि बीएचयू अस्पताल के चौथे तल स्थित हृदय रोग विभाग में शुक्रवार की दोपहर तक 14 बेड खाली रहे। सुरेश को बेड नहीं मिला तो वह इधर उधर भटक रहा है।
विज्ञापन

 

BHU News: Beds are lying vacant in BHU Cardiology Department, patients are writing 'NO BED' on slips
बीएचयू सर सुन्दरलाल अस्पताल परिसर - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही से हर दिन वापस हो रहे मरीज कुलपति भी जिम्मेदार
बीएचयू अस्पताल के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर ओमशंकर ने शुक्रवार की दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मरीजों को बेड न मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफ़ेसर केके गुप्ता पर मरीजो के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रोफ़ेसर ओम शंकर ने मरीजों को बेड न मिलने की समस्या के लिए कुलपति को भी जिम्मेदार ठहराया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में सीसीयू  के 17 और सामान्य के 24 बेड हैं जो कि खाली पड़े रहते हैं।

प्रो.केके गुप्ता की लापरवाही से चाह कर भी किसी मरीज को बेड नहीं मिल पाते हैं। बताया कि पिछले 9 महीने से अब तक कई बार आवाज उठाने के बाद भी चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा खाली पड़े बेडों पर मरीजों को भर्ती नहीं करने की साजिश रची जा रही है। बीएचयू अस्पताल के नियमानुसार हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम(एचआईएमएस) पोर्टल पर  जब तक बेड खाली नही दिखेगा तब तक मरीज को भर्ती नहीं किया जा सकता। खाली बेड होने और मरीजों को  ना मिलने के पीछे भी यही वजह है। उन्होंने बताया कि अब तक कई बार कुलपति को पत्र लिखकर चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी की गई लेकिन कुलपति भी ना तो मिलने का समय दे रहै है और ना ही कार्यवाही कर रहे हैं। प्रोफेसर ओमशंकर ने चेतावनी दी कि अगर शनिवार की सुबह 11 बजे तक कुलपति ने प्रो.केके गुप्ता को पद से नहीं हटाया तो मरीजों के हित में आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed