फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu missing student shiv kumar trivedi death case priyanka gandhi said negligence of police is clearly visible demad justice for family

बीएचयू के छात्र शिव की मौत मामला: प्रियंका गांधी बोलीं- पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही, परिवार को मिले न्याय

Fri, 22 Apr 2022 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ प्रयागराज Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Apr 2022 12:27 PM IST
सार

बीएचयू के छात्र शिव कुमार की मौत मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है।सीबीसीआईडी की एक रिपोर्ट के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है। 

विज्ञापन
bhu missing student shiv kumar trivedi death case priyanka gandhi said negligence of  police  is clearly visible demad justice for family
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाने से काशी हिंदू विश्वविद्यालय का छात्र लापता होने के मामले की जांच कर रही सीबीसीआईडी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश कर दी। रिपोर्ट में बताया है कि लापता छात्र की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय में हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इस मामले में पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि 'बीएचयू के छात्र शिव त्रिवेदी के परिवार की दर्दनाक आपबीती सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। पन्ना, मध्यप्रदेश से बीएचयू पढ़ने आए इस मेधावी छात्र के परिवार को दो साल बाद पता चला कि शिव की मृत्यु हो गई। इस पूरी घटना में पुलिस प्रशासन की लापरवाही व असंवेदनशीलता साफ झलकती है और उच्चस्तरीय जांच से ही सही जानकारी व न्याय सुनिश्चित हो पाएगा।  शिव त्रिवेदी के परिवार को न्याय जरूर मिलना चाहिए।'
विज्ञापन

कोर्ट में क्या दी गई जानकारी 

विवेचना अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि छात्र मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। उसे लंका थाने लाया गया था लेकिन वह उसी रात में निकल गया था। तीसरे दिन एक तालाब के पास लावारिस हाल में उसकी लाश मिली थी जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फोटो के आधार पर पिता ने पहचाना और डीएनए टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि वह शव बीएचयू के लापता छात्र का था। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने विवेचना अधिकारी को डीएनए रिपोर्ट हलफनामे के साथ दाखिल करने का निर्देश दिया है और याची को भी सरकारी हलफनामे का जवाब दाखिल करने का समय दिया है। याचिका की सुनवाई जुलाई 22 में होगी। 

पुलिस अभिरक्षा में मौत के आरोप बुनियाद
राज्य सरकार की तरफ  से अपर शासकीय अधिवक्ता मोहम्मद मुर्तजा ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में मौत के आरोप बुनियाद हैं। वह मारपीट के कारण नहीं स्वयं मर गया था। हालांकि पुलिस पर कार्रवाई भी की गई थी। याची ने सरकार की जानकारी को सही न मानते हुए आपत्ति की।

बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था शिव


घटना 13-14 फरवरी 2020 की रात हुई थी जब लंका थाने की पुलिस छात्र को पकड़कर ले गई थी। उसके बाद से वह लापता था। सरकार की तरफ  से कहा गया कि छात्र मानसिक कमजोर था। वह लंका थाने से चला गया था। जब कोर्ट ने थाने की फुटेज की बात की तो बताया कि सीसीटीवी कैमरा खराब था। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र शिवकुमार त्रिवेदी को थाने में पीटकर गायब करने की आशंका पर याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने अधिकारियों को तलब कर फटकारा और जांच सीबीसीआइडी को सौंप दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed