फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU issue raised in Parliament Official said mistake in PhD bulletin now corrected protest continues

संसद में उठा BHU का मामला: अधिकारी बोले- PhD बुलेटिन में हुई गलती, अब सुधार हो रहा; धरना जारी

Thu, 27 Mar 2025 03:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 03:21 AM IST
सार

सब लैटर्न स्टडीज विषय को लेकर सेंट्रल ऑफिस पर आठ दिनों से धरने पर बैठे छात्रों का धरना समाप्त कर दिया। इन्हें आश्वासन दिया गया है कि 7-8 दिनों में एडमिशन से जुड़े संदेह और समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा। कमेटी की जांच रिपोर्ट आ चुकी है।

विज्ञापन
BHU issue raised in Parliament Official said mistake in PhD bulletin now corrected protest continues
बीएचयू में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देतीं परीक्षा नियंत्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Phd Admission 2025: संसद में बीएचयू पीएचडी मामला उठने के बाद बीएचयू की परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुषमा घिल्डियाल और 6 अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सफाई दी। कहा कि पीएचडी बुलेटिन में एक गलती हुई है। इसे अब सुधारा जा रहा है। अगले साल से ये दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन




वहीं, कुलपति आवास पर छह दिनों से धरने पर बैठे शिवम सोनकर के मामले में बीएचयू ने स्पष्ट रुख नहीं दिखाया है। नियमों का हवाला देकर प्रवेश अनुचित बता रहा, लेकिन संसद में मामला आने के बाद अब दबाव भी बन गया है।
विज्ञापन


बीएचयू की परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने कहा कि 1612 से ज्यादा सीटों पर पीएचडी एडमिशन होने थे। इसमें काउंसिलिंग के पहले 74 सीटों को दूसरी कटेगरी में तब्दील कर प्रवेश दिया गया था, लेकिन शिवम सोनकर का मामला काउंसिलिंग के बाद उठा, इसके चलते प्रवेश नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि सब लैटर्न स्टडीज और सोशल इन्क्लूजन को लेकर कंन्फ्यूजन था। इसे दूर कर लिया गया। जो पढ़ाया जाता है अगले सत्र से वही नाम लिखेंगे। एमए सोशल इन्क्लूजन से पढ़ाया जा रहा है। लेकिन पीएचडी के लिए बुलेटिन में सब लैटर्न स्टडीज का आया। अब एमए की पढ़ाई इसमें होती ही नहीं है तो प्रवेश कैसे होगा। इस भूल को स्वीकार कर लिया गया है।

80 फीसदी विभागों के रिजल्ट जारी
रिजल्ट की देरी पर प्राे. रजनीश सिंह ने कहा कि 80 फीसदी रिजल्ट आ गए हैं। आईएएमस और कुछ दूसरे विभागों ने रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किए हैं, लेकिन 31 मार्च के पहले तक रिजल्ट आ जाएंगे। बीएचयू में अब तक पीएचडी की 654 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। इस दौरान प्रो. राजाराम शुक्ल, प्रो. राकेश पांडेय, प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed