फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital may get facility like AIIMS

बीएचयू अस्पताल को एम्स जैसी सुविधाएं मिलने के बढ़े आसार

Wed, 06 Jun 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Jun 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital may get facility like AIIMS
बीएचयू अस्पताल
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में एम्स जैसी सुविधाएं मिलने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान को स्वास्थ्य मंत्रालय से जोड़ने पर फिलहाल नीति आयोग की सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली में कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इससे जुड़े प्रस्तावों पर बिंदुवार चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ। इस बारे में बाकी औपचारिकताएं भी जल्द ही पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


अस्पताल में आने वाले मरीजों को पहले से अधिक सुविधाएं मिले, इसके लिए यहां फंड बढ़वाने के लिए चिकित्सा विज्ञान संस्थान से लेकर अस्पताल के अधिकारी लगे हैं। सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, कैंसर सेंटर की सौगात मिलने के बाद अब संस्थान बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, आईएमएस निदेशक प्रो.वीके शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय, कुलसचिव नीरज त्रिपाठी पूरी तैयारी के साथ सोमवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल हुए।

इसमें नीति आयोग के साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। अब इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि अभी माडर्न मेडिसिन को इसके दायरे में शामिल किया गया है।

दो संकायों को लेकर सस्पेंस बरकरार

BHU hospital may get facility like AIIMS
अस्पताल परिसर में इंतजार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
 जिस नई सुविधा को लेकर जो प्रयास चल रहा है उसमें अभी माडर्न मेडिसिन को ही शामिल करने की बात सामने आई है, जबकि आयुर्वेद और दंत चिकित्सा संकाय पर सस्पेंस बरकरार है।

इस बारे में आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी ने जल्द ही आईएमएस डायरेक्टर से मिलकर बात करने की बात कही है, जबकि दंत चिकित्सा संकाय प्रमुख प्रो. नीलम मित्तल ने कहा कि सोमवार को दंत चिकित्सा संकाय का नाम न आने की जानकारी मिली थी लेकिन मंगलवार शाम अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि संकाय को भी इसमें शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed