{"_id":"62beb12ea04f075d974e5353","slug":"bhu-hospital-constable-accused-bouncer-for-assault-who-came-who-came-with-show-his-father-students-created-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Hospital: ओपीडी में पिता को दिखाने पहुंचे सिपाही ने बाउंसर पर लगाया मारपीट का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Hospital: ओपीडी में पिता को दिखाने पहुंचे सिपाही ने बाउंसर पर लगाया मारपीट का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा
Fri, 01 Jul 2022 02:03 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 01 Jul 2022 02:03 PM IST
सार
बीएचयू का पूर्व छात्र व यूपी पुलिस में सिपाही रोहित कुमार शुक्रवार को अपने पिता को लेकर बीएचयू अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में पहुंचा। रोहित का आरोप है कि ओपीडी में तैनात बाउंसर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
सर सुंदरलाल अस्पताल , बीएचयू
- फोटो : फाइल
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल अस्पताल में तैनात बाउंसर्स पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगा है। मामले को लेकर बीएचयू के छात्रों ने कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा भी किया। मौके पर पहुंची लंका पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन
बीएचयू का पूर्व छात्र व यूपी पुलिस में सिपाही रोहित कुमार शुक्रवार को अपने पिता को लेकर बीएचयू अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी में पहुंचा। रोहित का आरोप है कि ओपीडी में तैनात बाउंसर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध करने पर बाउंसर पिटाई भी करने लगा। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन
इसके बाद रोहित ने परिसर में रहने वाले अपने परिचित छात्रों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे बीएचयू छात्रों ने बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर लंका पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। सीसीटीवी बंद होने के कारण घटना की रिकार्डिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शिकायत पत्र मिलने पर बाउंसर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रोहित यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। फिलहाल रामनगर में पोस्टिंग है।