फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Hospital Blood testing to resume in MCH wing after 170 days in varanasi

बीएचयू अस्पताल: 170 दिन बाद शुरू होगी एमसीएच विंग में खून की जांच, पूर्व एमएस ने 21 फरवरी को बंद कराया था

Mon, 10 Aug 2026 05:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 10 Aug 2026 05:02 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में 170 दिन बाद एमसीएच विंग में खून की जांच शुरू होगी। पूर्व एमएस ने 21 फरवरी को जांच काउंटर बंद कराया था।  जांच किट फेंक दी थी।

विज्ञापन
BHU Hospital Blood testing to resume in MCH wing after 170 days in varanasi
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में सवा पांच महीने बाद फिर से गर्भवती महिलाओं की खून जांच हो सकेगी। जांच की सुविधा शुरू होने से ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद महिलाओं को 100 नंबर वाले सीसीआई लैब काउंटर पर सामान्य मरीजों की तरह लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में हर दिन वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार से ओपीडी में 400 से अधिक गर्भवती महिलाएं आती हैं। पहले यहां महिलाओं की सुविधा के लिए ओपीडी के गेट पर ही सीसीआई लैब काउंटर पर खून जांच का सैंपल लिया जाता था। लेकिन, 21 फरवरी 2026 को तत्कालीन एमएस प्रो. केके गुप्ता ने व्यवस्था बंद करा दी थी। 
विज्ञापन


जांच काउंटर के पास रखी जांच किट और जरूरी कागजात को फेंकवा दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय सहित विभाग की अन्य चिकित्सकों ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार से मिलकर शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एमसीएच विंग में जिस जगह पर जांच काउंटर पहले चल रहा था, अब वहीं पर गर्भवती महिलाओं की जांच जल्द ही शुरू हो जाएगी। अब महिलाओं को 100 नंबर काउंटर तक नहीं आना होगा। - प्रो. एसपी मिश्रा, प्रभारी, सीसीआई लैब, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed