फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Geology department Six students got jobs in placement before getting degree 

बीएचयू: भौमिकी विभाग के छह विद्यार्थियों को मिली नौकरी, डिग्री से पहले ही साढ़े सात लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट

Wed, 02 Feb 2022 06:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Feb 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
BHU Geology department Six students got jobs in placement before getting degree 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू में भौमिकी विभाग  के छात्रों को डिग्री मिलने से पहले ही साढ़े सात लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है। वेदांता लिमिटेड की ओर से विभाग के छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है, इसमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। इन सभी की सत्र 2020-22 की डिग्री अगले छह महीने में पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के इस दौर में विभागों में ऑनलाइन बहुत से आयोजन कराए जा रहे हैं। भौमिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीपी सिंह ने बताया की कोरोना काल के बाद भी इस प्रकार छात्रों का चयन होना विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को उनके परास्नातक के द्वितीय सेमेस्टर तक की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके प्रारम्भिक परीक्षा कराई गई। इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराया गया।

विज्ञापन

साक्षात्कार और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभाग के छह छात्र कार्तिक, पार्थ, शशांक, स्वाति, कृतिका और सत्या ने चयनित होकर विभाग का मान बढ़ाया है। इनके चयन में विज्ञान संस्थान के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. राजीव भाटला और भूविज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. कोमल वर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed