फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Faculty of Arts pro Vijay Bahadur singh get Sugra Mehndi Award first Hindi scholar who get Urdu Academy Award

बीएचयू: प्रो. विजय बहादुर को मिलेगा सुगरा मेहंदी सम्मान, हिंदी के पहले विद्वान जिन्हें मिलेगा उर्दू अकादमी पुरस्कार

Fri, 17 Dec 2021 09:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Dec 2021 09:59 PM IST
सार

बीएचयू के कला संकाय के प्रमुख और हिंदी के प्रख्यात विद्वान प्रो. विजय बहादुर सिंह को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। 

विज्ञापन
BHU Faculty of Arts pro Vijay Bahadur singh get Sugra Mehndi Award first Hindi scholar who get Urdu Academy Award
हिंदी के विद्वान प्रो. विजय बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कला संकाय प्रमुख और हिंदी के विद्वान प्रो. विजय बहादुर सिंह को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार 2020 के लिए चुना गया है। प्रो. सिंह को अकादमी की ओर से ‘डॉ. सुगरा मेहंदी कौमी यकजहती सम्मान 2020’ के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


जल्द ही यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के चेयरमैन चौधरी कैफ उल वरा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई है। प्रो. सिंह ने हिंदी के साथ-साथ उर्दू के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को संपन्न किया है।
विज्ञापन


साथ ही उर्दू विषय के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब अहमद ने बताया कि प्रो. विजय बहादुर सिंह हिंदी के अब तक के पहले विद्वान है, जिन्हें अकादमी ने इस सम्मान के लिए चुना है। प्रो. सिंह की इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed