फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BHU में दाखिले की जंग आज से शुरू, पहले दिन 64,062 अभ्यर्थी आजमाई किस्मत

Sun, 15 Apr 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 15 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
BHU entrance exam start from today
बनारस समेत 12 शहरों में प्रवेश परीक्षा आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में नए सत्र में दाखिले के लिए जंग रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन बनारस समेत 12 शहरों में हुई बीए आनर्स आर्ट्स, बीए आनर्स सोशल साइंस, बीपीए और बीपीएड की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 64,062 अभ्यर्थियों में 90 प्रतिशत ने परीक्षा दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
BHU entrance exam start from today
bhu - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बीएचयू परिसर में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। पहले दिन तीन पाली में हुई परीक्षा की पहली पाली में सुबह 8 से 10 बजे तक बीए आर्टस में 33,807 अभ्यर्थियों में करीब 30 हजार शामिल हुए। 

 
BHU entrance exam start from today
bhu - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा नियंता मनोज पांडेय के निर्देशन में बनारस में बीएचयू परिसर में बने 29 केंद्रों के अलावा दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर, झांसी, भोपाल, पटना, रांची, गुवाहाटी और जयपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
BHU entrance exam start from today
bhu - फोटो : अमर उजाला
दूसरी पाली में दोपहर बारह से दो बजे के बीच बीपीए व बीपीएड की प्रवेश परीक्षा में वाराणसी में 1428 व देश भर में 2370 अभ्यर्थी जबकि तीसरी पाली में बीए आनर्स सोशल साइंस में 27,885 अभ्यर्थी शामिल हुए। कला संकाय के सीएचएस ओल्ड बिल्डिंग में कुलपति के निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने बीए आर्टस के पेपर में 26 नंबर के सवाल के गलत होने की शिकायत की। कुलपति ने इसके निस्तारण का निर्देश दिया। 

 
विज्ञापन
BHU entrance exam start from today
bhu - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा नियंता ने बताया कि इस त्रुटि पर नियमानुसार सभी अभ्यर्थियों को इसका समान नंबर दिया जाएगा। 29 अप्रैल को पहली पाली में 8 से 10.30 बजे  तक बीएड (लैंग्वेज और साइंस), दूसरी में शाम 4 से 6.30 बजे तक बीएड, बीएड स्पेशल (गणित एवं मानविकी-सामाजिक विज्ञान ) में दाखिले के लिए परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की प्रोविजलन आंसर की पांच दिन के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकता है, विशेषज्ञों की समिति इसका निस्तारण करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed