फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Diploma admissions conclude by late August includes courses ranging from 2 to 6 months admissions open

BHU: अगस्त के अंत तक इस सत्र का भी डिप्लोमा प्रवेश, 2 से 6 महीने के भी कोर्स; 1000 से ज्यादा सीटों पर दाखिले

Thu, 16 Jul 2026 04:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Jul 2026 04:28 PM IST
सार

बीएचयू में इस सत्र के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में अगस्त के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। दो से छह माह अवधि वाले विभिन्न कोर्सों की करीब एक हजार से अधिक सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को समय पर आवेदन और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
BHU Diploma admissions conclude by late August includes courses ranging from 2 to 6 months admissions open
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में दो महीने से लेकर छह महीने तक के एक सेमेस्टर के कई कोर्स में दाखिले होंगे। ये जॉब ओरिएंटेड कोर्स होंगे। अगस्त के अंत तक दोबारा डिप्लोमा प्रवेश शुरू होगा। ये डिप्लोमा प्रवेश 2026-27 सत्र का होगा। इसमें करीब 1000 से ज्यादा सीटों पर दाखिला होगा। अभी तक 2025-26 सत्र का दाखिला चल रहा है। 

विज्ञापन


इसमें ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अभी रिजल्ट आना बाकी है। बीएचयू डिप्लोमा में दो महीने का एक, चार महीने का एक, छह महीने का तीन और 12 महीने के सात कोर्स हैं। बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय में अगले सत्र के डिप्लोमा प्रवेश की तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग में कई अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर: बीएचयू के कई विभागों में सत्र 2025-27 को लेकर बेहद संदेह की स्थिति बनी हुई थी। वहीं, कई अभ्यर्थियों को प्रवेश की प्रक्रिया से भी बाहर कर दिया गया। जीडीपीआई में भी शामिल नहीं किया गया। हालिया मामला बीएचयू के मनोवैज्ञानिक विभाग से जुड़ा है। इसमें आए 10 से ज्यादा अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अभ्यर्थी 2025 में पास आउट थे और डिप्लोमा प्रवेश भी 2025 का था। ऐसे में दाखिले के बाद ये बात सामने आती कि एक ही सत्र में दो अलग-अलग कोर्स में दाखिले कैसे हो गए। परीक्षा नियंता डॉ. अवधेश कुमार के अनुसार इसका भी आवेदन अगस्त के अंत या सितंबर तक शुरू हो सकता है।

डिप्लोमा के इन छोटे-छोटे कोर्स में होंगे दाखिले

  • इंटरैक्टिव वेब एंड मोबाइल एप्लीकेशन में दो महीने का सर्टिफिकेट कोर्स।
  • भोजपुरी भाषा में चार महीने का सर्टिफिकेट कोर्स। 
  • छह महीने का सर्टिफिकेट इन हेल्थ केयर मैनेजमेंट कोर्स।
  • टेक्सटाइल डिजाइन में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स।
  • छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स इन डिजाइन इनोवेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed