फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Counseling will be held on 12, 13 for the preparation of civil services

BHU: सिविल सेवा की तैयारी के लिए 12 और 13 सितंबर को होगी काउंसिलिंग, 369 अभ्यर्थियों की सूची तैयार

Sat, 03 Sep 2022 07:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2022 07:04 AM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा की निशुल्क कोचिंग में 100 सीटों पर प्रवेश के लिए सात अगस्त को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। जिसके लिए काउंसलिंग अब 12 और 13 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
BHU: Counseling will be held on 12, 13 for the preparation of civil services
बीएचयू सीएचएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में स्थापित डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तहत सिविल सेवा (प्रारंभिक एवं मुख्य) परीक्षा की तैयारी के लिए दो दिन 12 और 13 सितंबर को काउंसिलिंग कराई जाएगी। केंद्र की ओर से 369 अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई जा चुकी है। सभी के ई मेल पर चार सितंबर तक काउंसिलिंग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा की निशुल्क कोचिंग में 100 सीटों पर प्रवेश के लिए सात अगस्त को प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। केंद्र के समन्वयक प्रो. आरएन खरवार ने बताया कि काउंसलिंग विज्ञान संस्थान के हॉल संख्या 302 में होगी। बताया कि पुरुष व विकलांग अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सीटों में 3 गुना तथा महिला अभ्यर्थियों की उपलब्ध सीटों में 5 गुना उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। 12 सितंबर को 15 दिव्यांग, 83 महिला, 94 पुरुष जबकि 13 सितंबर को 83 महिला और 94 पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed