फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU convocation chief guest Jai Chaudhary company providing cyber security to 185 countries

Varanasi: कौन हैं बीएचयू के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि, जिनकी कंपनी 185 देशों को दे रही साइबर सुरक्षा

Tue, 10 Dec 2024 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Dec 2024 11:38 AM IST
सार

बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जय चौधरी विश्वविद्यालय के ही पूर्व छात्र हैं। अरबपति जय चौधरी 185 देशों के 34 करोड़ लोगों को साइबर खतरों से बचा रहे हैं।

विज्ञापन
BHU convocation chief guest Jai Chaudhary company providing cyber security to 185 countries
बीएचयू के पूर्व छात्र और 104वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जय चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के पूर्व छात्र और 104वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अरबपति जय चौधरी 14 दिसंबर को छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता भवन सभागार में 45 मिनट तक संबोधित करेंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने अपना संदेश बीएचयू को भेजा और कहा कि बीएचयू ने उन्हें रिस्क लेना सिखाया। इसी कैंपस ने सपने दिखाए और पांच बड़ी कंपनियों की स्थापना की। 

विज्ञापन


दुनिया के टॉप-100 सबसे प्रभावी उद्यमियों में शुमार जीस्केलर के सीईओ जय चौधरी 185 देशों के 34 करोड़ लोगों को साइबर खतरों से बचा रहे हैं। साइबर और क्लाउड सिक्योरिटी में काम करने वाली उनकी कंपनी ने पिछले एक साल में 5810 करोड़ साइबर खतरों को ब्लॉक किया है। कंपनी की कुल वैल्यू 3.4 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन


जय चौधरी ने 1980 में विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (अब आईआईटी बीएचयू) से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की थी। दीक्षांत से पहले उन्होंने अपना संदेश जारी कर कहा कि बीएचयू वही जगह है, जिसने उन्हें चुनौतियों का सामना करना सिखाया। प्रेरित किया और उन लोगों से मिलवाया जो आजीवन मेरे मित्र और मार्गदर्शक बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जय चौधरी ने कहा, मैंने बीएचयू से ही सहयोग के महत्व को समझा और सीखा। वहां से ऐसे सबक लिए जिनकी बदौलत पांच कंपनियां शुरू कीं। बीएचयू ने रिस्क लेकर मुझे आगे बढ़ना सिखाया। 

जोखिम लेने से न डरें छात्र

जय चौधरी ने विश्वविद्यालय में बिताए समय के अनुभवों के आधार छात्रों को कुछ सीख भी दी। कहा कि अपने जुनून की तलाश करें और उसे पूरी लगन से अपनाएं। कभी भी जोखिम लेने और बड़े सपने देखने से न डरें। इन मूल्यों से मुझे न सिर्फ अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिली। यही सिद्धांत बीएचयू के छात्रों को देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed