{"_id":"5f4d4f0c8ebc3e19666ca6ca","slug":"bhu-city-news-vns544571835","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा से पहले वीडियो देख सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा से पहले वीडियो देख सकेंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) देने वाले परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पहली बार हो रही इस तरह की परीक्षा को लेकर किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसके लिए बीएचययू की ओर से प्रवेश परीक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षा से जुड़ी जानकारी पर आधारित वीडियो अपलोड किया गया है।
इसमें पेपर और परीक्षा के बाद हो उत्तर पुस्तिका को अपलोड करने की जानकारी दी गई है। कोरोना काल में अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा के फैसले के बाद बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की समय सारणी भी जारी कर दी जाएगी। इसके पहले 30 अगस्त से 3 सितंबर तक मॉक परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए वीडियो अपलोड किया गया है। अपलोड वीडियो में प्रश्न पत्र डाउनलोड करने, सवालों के जवाब के बाद उत्तर पुस्तिका को अपलोड करने के बारे में जानकारी दी गई है। इस वीडियो को देखने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
प्रवेश परीक्षा का पहला चरण पूरा, नौ सितंबर से होगा दूसरा चरण
बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा का पहला चरण 31 अगस्त को खत्म हो गया, अब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 9 सितंबर से 18 सितंबर तक की प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद तीन सितंबर से प्रवेश पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे कि समय से अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सके। दूसरे चरण में स्नातक के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा वाराणसी समेत देश भर में बने केंद्रों पर कराई जाएगी।