{"_id":"5f4022288ebc3eaad447520f","slug":"bhu-city-news-vns542710287","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी के लिए एप पर होगी बीएचयू के छात्रों की नि:शुल्क बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी के लिए एप पर होगी बीएचयू के छात्रों की नि:शुल्क बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में नि:शुल्क पंजीकरण की छात्रों की मांग पूरी होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दिया है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद डाक्टर को दिखाने के समय छात्रों को हेल्थ डायरी, पहचान पत्र लेकर आना जरूरी है।
कोरोना संक्रमण की वजह से बीएचयू अस्पताल में ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। बीएचयू में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हेल्थ डायरी पर नि:शुल्क पंजीकरण की व्यवस्था पहले से ही लागू है लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण लागू होने के बाद नि:शुल्क व्यवस्था न होने पर छात्रों ने समस्या को प्रमुखता से उठाया। बृहस्पतिवार को कुलपति का आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को पीआरओ सेल की ओर से जारी रिलीज में कहा गया है कि एप के माध्यम से ओपीडी में डाक्टर को दिखाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगी। ओपीडी में जाने पर छात्र को हेल्थ डायरी और पहचान पत्र दिखाना होगा।
अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन की ओर से छात्रों को ओपीडी में दिखाने के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क बुकिंग की सुविधा अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक एप पर छात्रो के साथ ही हेल्थ डायरी रखने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। ओपीडी में इसके लिए विभागवार 15-15 बुकिंग कराने की व्यवस्था हो सकती हैं।
विज्ञापन
कुलपति के फैसले का छात्रों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई
सर सुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी में नि:शुल्क बुकिंग की सुविधा शुरू करने के कुलपति के फैसले का छात्रों ने स्वागत किया है। शुक्रवार को बिड़ला हॉस्टल में मिठाई बांटकर इसके लिए खुशी का इजहार किया। उधर बैठक में छात्र मृत्युंजय तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि केवल छात्र ही नहीं बल्कि शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए भी हास्पिटल की सुविधा भी नि:शुल्क होना जरूरी है। इस दौरान दुष्यंत चंद्रवंशी, अनुपम शुक्ला, शशांक यादव, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।