फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

बीएचयू, ट्रामा सेंटर की ओपीडी के लिए करना होगा इंतजार

Wed, 05 Aug 2020 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी शुरू होने में अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल की ओर से ओपीडी कब शुरू होगी, इसकी तिथि नहीं तय हो सकी है। ऐसे में अस्पताल की ओर से चलने वाली टेलीमेडिसिन का ही सहारा है। कोरोना काल में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही ओपीडी बंद चल रही है। डॉक्टर टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कही थी ओपीडी शुरू करने की बात
वाराणसी दौरे पर पिछले दिनों आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीएचयू अस्पताल में कुछ जरूरी ओपीडी के शुरू करने की बात बीएचयू सेंट्रल आफिस की बैठक में कहा था। इसके अलावा कमिश्नर-डीएम भी पिछले दिनों कुलपति के साथ हुई बैठक में इसकी चर्चा कर चुके हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी और सरकारी अस्पताल ही विकल्प
बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर की सामान्य ओपीडी न चलने की वजह से जरूरतमंद मरीजों के पास अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही सरकारी अस्पताल विकल्प हैं। यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज देखे जा रहे हैं और नियमानुसार डाक्टर की सलाह पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। बीएचयू के बाहर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, रामनगर समेत सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में चल रही ओपीडी का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी शुरू करने संबंधी तैयारियां चल रही हैं। कोविड गाइडलाइन सहित अन्य नियमों के तहत इसके शुरू होने की जल्द ही संभावना है। मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन, सर्जरी सहित अन्य सेवाएं जारी हैं। -डॉ. राजेश सिंह, पीआरओ बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed