फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU chief proctor complaint to home minister by student

चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर गृहमंत्री से मिले बीएचयू के छात्र

Mon, 07 Jan 2019 10:26 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Mon, 07 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
BHU chief proctor complaint to home minister by student
गृहमंत्री से मिलते बीएचयू के छात्र - फोटो : amar ujala
बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में मिला।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में मिलने गए छात्रों ने गृहमंत्री को पिछले दिनों नर्सिंग छात्रा की पिटाई, विश्वविद्यालय में छात्रों पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें, निलंबन, निष्कासन की कार्रवाई के बारे में बताया।

यीशु ने बताया कि गृहमंत्री ने मामले में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से बातचीत भी की, जिसमें कुलपति ने जल्द कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले उक्त छात्र आम आदमी पार्टी, सपा, कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन


छात्रों ने कुलपति, जिलाधिकारी सहित कई नेताओं से भी चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की थी। ज्ञात हो कि बीएससी नर्सिंग की मान्यता को लेकर काफी विवाद हुआ इसके बाद छात्राओं से मारपीट का मामला सामने आया। इन सबको को लेकर  कुछ छात्रों ने सेंट्रल आफिस पर धरना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed