{"_id":"52e611a8c83e5c68e137f50cae35578c","slug":"bhu-and-became-science-faculty-management-institute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ः प्रबंध शास्त्र और विज्ञान संकाय बने संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ः प्रबंध शास्त्र और विज्ञान संकाय बने संस्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो संकायों को संस्थान का दर्जा मिल गया है।
विज्ञापन
बीएचयू के विज्ञान और प्रबंध शास्त्र संकाय अब संस्थान बन गए हैं। इसका अध्यादेश बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है। विद्वत परिषद में इसका अनुमोदन पहले ही हो चुका है।
इसके साथ ही दोनों संस्थानों में निदेशकों की जिम्मेदारी वहां के डीन को ही दे दी गई है। निदेशक की नई नियुक्ति होने तक प्रो. एके श्रीवास्तव विज्ञान संस्थान के निदेशक होंगे वहीं प्रो. आरके पांडेय प्रबंध शास्त्र संस्थान के निदेशक होंगे।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दो नव स्थापित संस्थानों के बाद अब यहां छह संस्थान हो गए हैं।
इसमें चिकित्सा विज्ञान संस्थान, कृषि विज्ञान संस्थान, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बाद अब विज्ञान संस्थान और प्रबंध शास्त्र संस्थान शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
उधर कृषि विज्ञान संस्थान के तहत नव स्थापित फैकल्टी ऑफ वेटैरिनरी एंड एनिमल साइंसेज के डीन की भी नियुक्ति कर दी गई हैं।
यहां वेटेनरी एंड माइक्रो बायोलॉजी की प्रो. रमादेवी निमनपल्ली यहां की नई डीन होंगी।
इस तरह अब बीएचयू में 16 संकाय हो गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।