फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 300 candidates cancelled after verification list released ahead of PG mop-up round

बीएचयू : सत्यापन के बाद 300 अभ्यर्थियों का दाखिला निरस्त, पीजी के मॉपअप राउंड से पहले सूची जारी; जानें खास

Sun, 09 Aug 2026 01:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 09 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

बीएचयू में पीजी प्रवेश के सत्यापन के बाद करीब 300 अभ्यर्थियों का दाखिला निरस्त कर दिया गया है। केंद्रीय प्रवेश समिति ने मॉपअप राउंड से पहले निरस्त प्रवेश वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। सत्यापन प्रक्रिया में दस्तावेजों और पात्रता संबंधी गड़बड़ियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। अब रिक्त सीटों पर मॉपअप राउंड से प्रवेश होगा।

विज्ञापन
BHU Admission 300 candidates cancelled after verification list released ahead of PG mop-up round
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीजी में चल रही काउंसिलिंग में अंतिम मॉपअप राउंड से पहले 300 अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। इनमें से आधे से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद विवि में रिपोर्ट नहीं किया।

विज्ञापन


इसके अलावा सत्यापन में काउंसिलिंग के मानकों को पूरा न करने वालों पर भी इस तरह की कार्रवाई की गई है। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, इनका दाखिला रद्द होगा और संबंधित सीटें खाली ही मानी जाएंगी। बीएचयू के केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से इसकी पूरी सूची भी विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इन दिनों यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। 130 से ज्यादा पीजी कोर्स में कुल 8200 सीट हैं। इसमें से करीब 6000 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। अब जो सीटें बची हैं उसे मॉपअप राउंड से भरे जाने का निर्णय केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से लिया गया है। खास बात यह है कि इसमें बीएचयू के मेन कैंपस के साथ ही महिला महाविद्यालय, दक्षिणी परिसर से लेकर चारों संबद्ध कॉलेजों की भी सीटें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कॉलेजों में सीटें अभी पूरी भर नहीं पाई है। इनके भी खाली रहने की संभावना है। दूसरी ओर जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त हुआ है उसमें सबसे ज्यादा विधि संकाय में 36 आवेदनों को रद्द किया गया है। वहीं, शिक्षा संकाय में 16, अंग्रेजी और कंप्यूटर साइंस में 15-15 आवेदनों को निरस्त किया गया है। इसके बाद अर्थशास्त्र और रसायन शास्त्र में 13-13, सामाजिक विज्ञान में 12, भूगोल में 11 सीटों को निरस्त किया गया है।

Trending Videos

इसमें सामान्य वर्ग के 150 से ज्यादा अभ्यर्थी 
केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश निरस्त किया गया है, उसमें सामान्य वर्ग के 150 से ज्यादा छात्र हैं। ओबीसी संवर्ग वाले भी 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही एससी और एसटी को मिलाकर 60 से ज्यादा आवेदकों का प्रवेश निरस्त माना गया है। अभ्यर्थियों की पूरी सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अब सभी की नजरें रद होने के बाद बची हुई सीटों पर टिकी हैं।

100 स्कूलों के शिक्षकों ने सीखे प्रोजेक्ट निर्माण के गुर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को खजूरी स्थित एक विद्यालय में हुआ। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रहा। 

इसमें जिले के करीब 100 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बेसिक शिक्षा विभाग के एसआरजी ने प्रतिभाग किया। । मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भू-भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर राजीव भाटला ने पांचों उप विषयों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 

जिला समन्वयक गिरीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की रूपरेखा, ऑनलाइन पंजीकरण और प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की आयु वर्ग संबंधी जानकारी दी। एकेडमिक समन्वयक डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने विचार रखे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर के प्रशांत मिश्रा, राजकीय हाईस्कूल खुरगूपुर की स्निग्धा दुबे मिश्रा, बीटीएस कामाख्या के रणजीत सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed