फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BHU Admission 2022 Candidates who miss admission will get one more chance in spot round will start

BHU Admission: दाखिले से चूकने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और मौका, जानें कब शुरू होगा स्पॉट राउंड

Sat, 12 Nov 2022 06:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

बीएचयू में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। पूर्व में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थी खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
BHU Admission 2022 Candidates who miss admission will get one more chance in spot round will start
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। सीटीयूटी में सफल अभ्यर्थियों को स्पॉट राउंड में मेरिट के आधार पर दाखिला दिए जाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में प्रेफरेंस न भरने वाले अभ्यर्थी खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्नातक में 15-16 नवंबर और पीजी कोर्स के लिए मॉप अप राउंड 22-23 नवंबर को किया जा सकता है। अभ्यर्थी उसी दिन अपनी फीस जमा कर दाखिला ले सकते हैं।  विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है जबकि स्नातकोत्तर का दाखिला अभी इस महीने के अंतिम सप्ताह तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की एडमिशन समन्वय समिति की ओर से एक आदेश जारी कर अभ्यर्थियों को दाखिले का एक और मौका दिया गया है। परीक्षा नियंता प्रो.एसके उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए खाली सीटों की उपलब्धता के आधार पर मॉप अप या स्पाट राउंड में मेरिट के आधार पर प्रवेश देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में प्रेफरेंस नहीं भरा है लेकिन रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, वह मॉप अप या स्पाट राउंड में उपस्थित होकर यूजी एवं पीजी कोर्सों में खाली सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed