फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 106th Convocation on December 12 team of 61 scholars ready

Varanasi News: बीएचयू में 12 दिसंबर को 106वां दीक्षांत, 61 विद्वानों की टीम तैयार; 11 समितियों का गठन

Thu, 23 Jul 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 23 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

बीएचयू में 12 दिसंबर को 106वां दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए मेडलिस्ट और उपाधिधारकों के नाम 61 सदस्यीय 11 समितियां तय करेंगी। पिछले साल 13,650 उपाधियां और 29 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिले थे। 

विज्ञापन
BHU 106th Convocation on December 12 team of 61 scholars ready
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)

विस्तार

बीएचयू का 106वां दीक्षांत समारोह 12 दिसंबर को आयोजित होगा। सुबह 11 बजे स्वतंत्रता भवन में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उपाधियां और पदक प्रदान किए जाएंगे। समारोह की तैयारियों के लिए 61 सदस्यीय 11 समितियों का गठन कर दिया गया है। कुलसचिव (शिक्षण) कार्यालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना में सभी 61 प्रोफेसरों और कर्मचारियों के नाम तथा उनके मोबाइल नंबर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विभिन्न समितियों में विश्वविद्यालय के कई विभागों के प्रोफेसरों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर परीक्षा नियंत्रक प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह को पूरे कार्यक्रम का समन्वयक बनाया गया है। समितियों की बैठकों के बाद पदक विजेताओं और उपाधिधारकों की सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह की अवधि भी तय होगी। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक कार्यालय विभागों और संकायों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर टॉपर्स तथा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करेगा। इसके अलावा शोभायात्रा, सुरक्षा व्यवस्था, पुरस्कार वितरण, दीक्षांत स्थल की सजावट, आमंत्रण और रखरखाव से संबंधित कार्य भी समितियां ही पूरा करेंगी। इसके लिए अधिकारियों की नियमित बैठकें आयोजित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछले साल मिली थीं 13,650 उपाधियां
पिछले वर्ष 13,650 उपाधियां प्रदान की गई थीं, जबकि 29 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। इनमें दो विद्यार्थियों को चांसलर पदक और दो को स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक मिला था। इस वर्ष भी उपाधियों और पदकों की संख्या लगभग इसी के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि दो-तीन बैठकों के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

डिग्री, पुरस्कार और पदक समिति की अध्यक्ष होंगी प्रो. आरती
सबसे महत्वपूर्ण डिग्री, पुरस्कार और पदक समिति की अध्यक्ष प्रो. आरती निर्मल होंगी। आमंत्रण समिति का नेतृत्व प्रो. प्रभाकर सिंह करेंगे। स्थल सजावट एवं रखरखाव समिति के संयोजक प्रो. अखिलेश के. पाल, दीक्षांत शोभायात्रा समिति के प्रभारी प्रो. आदित्य त्रिपाठी तथा अकादमिक वस्त्र समिति के संयोजक प्रो. सी.पी. उपाध्याय बनाए गए हैं। भोजन, जलपान, आवास एवं परिवहन समिति के संयोजक प्रो. राकेश सिंह, प्रेस एवं प्रचार समिति के संयोजक प्रो. अनुराग दवे तथा सुरक्षा व्यवस्था समिति के प्रमुख चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया होंगे। स्वयंसेवक समिति की जिम्मेदारी एनएसएस समन्वयक को दी गई है, जबकि कुलगीत, मंगलाचरण, राष्ट्रगान और ड्रम बीट समिति के संयोजक प्रो. पतंजलि मिश्रा बनाए गए हैं। बैठक व्यवस्था समिति का नेतृत्व डीन प्रो. रंजन कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed