फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case broke in police interrogation, many secrets were revealed

Akanksha Dubey: समर सिंह ने पुलिस के सामने खोले कई राज, आकांक्षा की मुंबई वाली दोस्त का केस से क्या है लिंक?

Sat, 15 Apr 2023 03:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 15 Apr 2023 03:14 PM IST
सार

Akanksha dubey news: आकांक्षा से लेनदेन और बकाया के विवाद के सवाल पर समर ने कहा कि जो भी काम उन्होंने हमारे साथ किया, उसका समय से भुगतान कर दिया गया था। एकाध-दो बेहद छोटे भुगतान बाकी थे और उनका भुगतान भी नियमानुसार हो जाता।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case broke in police interrogation, many secrets were revealed
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी गायक समर सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस लगातार सवाल कर रही है। कस्टडी रिमांड के दूसरे दिन यानि शुक्रवार को समर ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए। समर सिंह ने बताया कि वो और आकांक्षा 20 महीने तक एक-दूसरे के करीब थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दूर थे। समर सिंह ने बताया कि उसकी और आकांक्षा की पहली मुलाकात जौनपुर में जनवरी 2021 में हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Samar Singh: आकांक्षा दुबे और समर सिंह की कैसे और कहां हुई थी पहली मुलाकात, भोजपुरी गायक ने दिया जवाब
विज्ञापन

आकांक्षा ने उसके साथ भोजपुरी म्यूजिक एलबम में काम करने की इच्छा जताई तो वह तैयार हो गया। दोनों ने तकरीबन 23 म्यूजिक एलबम में साथ काम किया। समर ने कहा कि आकांक्षा एक महत्वाकांक्षी युवती थी। तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में छा जाना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case broke in police interrogation, many secrets were revealed
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम
आकांक्षा से लेनदेन और बकाया के विवाद के सवाल पर समर ने कहा कि जो भी काम उन्होंने हमारे साथ किया, उसका समय से भुगतान कर दिया गया था। एकाध-दो बेहद छोटे भुगतान बाकी थे और उनका भुगतान भी नियमानुसार हो जाता। समर सिंह ने पुलिस से कहा कि उसकी ओर से मानसिक या मौखिक रूप से कभी कोई ऐसी बात नहीं की गई, जिससे कि आकांक्षा को ठेस पहुंचती। फिलहाल, समर सिंह से पुलिस की पूछताछ जारी है। उसे 17 अप्रैल की शाम जिला जेल में दाखिल किया जाएगा।

 

Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case broke in police interrogation, many secrets were revealed
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा की सहेली को नोटिस भेज कर किया तलब

मुंबई में रहने वाली आकांक्षा दुबे की एक सहेली को सारनाथ थाने की पुलिस ने नोटिस भेज कर तलब किया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बीते 12 अप्रैल को सारनाथ थाने की पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुंबई में रहने वाली अपनी बेटी की सहेली से पूछताछ करने का अनुरोध किया था। मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी की सहेली ने जल्दबाजी में शव की अंत्येष्टि कराई थी। अंत्येष्टि के समय बेटी का मोबाइल भी उसके पास था। इस दौरान जो भी रिश्तेदार कॉल कर रहे थे, उनका फोन वह नहीं रिसीव कर रही थी। मोबाइल का पूरा डेटा भी हटा दिया गया था, इसलिए आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी सहेली से पूछताछ किया जाना जरूरी है।

 

Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case broke in police interrogation, many secrets were revealed
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। समर बीते बृहस्पतिवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर है और संजय जिला जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed