{"_id":"60388fdad83a3a6fc0787653","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-ravan-leaves-airport-and-depart-for-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा-यूपी में है जंगलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा-यूपी में है जंगलराज
Fri, 26 Feb 2021 12:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:33 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर भीम आर्मी चीफ
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी दलितों के लिए जंगल प्रदेश बन गया है। दलित सुरक्षित नहीं हैं। रोज हत्या, बलात्कार जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
हम अपने लोगों को तैयार कर रहे हैं कि सत्ता में आए और जो दलितों पर अत्याचार हो रहा है, उसे खत्म करें। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि बुआजी अब अराम करें, वो शांति बनाए रखें, हम क्रांति करेंगे। इसके बाद चंद्रशेखर सीर गोवर्धन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन