फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharatmala Project distance from Kashi varanasi to Kolkata will be completed in seven hours work start soon after announcement in budget 2022

भारतमाला परियोजना: सात घंटे में पूरी होगी काशी से कोलकाता की दूरी, बजट में घोषणा से जल्द काम शुरू होने की उम्मीद

Wed, 02 Feb 2022 10:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 10:58 AM IST
सार

बनारस से कोलकाता के बीच करीब 600 किमी लंबे नए एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इस आठ लेन के एक्सप्रेसवे के बनने से वाराणसी से कोलकाता की दूरी महज 6 से 7 घंटे में पूरी होगी। 

विज्ञापन
Bharatmala Project distance from Kashi varanasi to Kolkata will be completed in seven hours work start soon after announcement in budget 2022
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारतमाला परियोजना के तहत आम बजट में वाराणसी से कोलकाता के लिए नए एक्सप्रेसवे की घोषणा ने दो महानगरों के बीच के सफर का समय कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बनारस से कोलकाता के बीच करीब 600 किमी लंबे नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, जो बिहार और झारखंड के कई जिलों से गुजरेगा।

विज्ञापन


यह नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा, जिससे उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड और बंगाल के बीच तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इस आठ लेन के एक्सप्रेसवे के बनने से वाराणसी से कोलकाता की दूरी महज 6 से 7 घंटे में पूरी होगी। काशी-कोलकाता नए एक्सप्रेसवे से चंदौली, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, बोकारो, रांची, पुरुलिया को अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन


यहां यह भी बता दें कि बिहार से होकर पटना, कोलकाता और गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे भी प्रस्तावित है। इससे कई तरह की गतिविधियों को बल मिलेगा। सामानों के परिवहन के साथ रोजगार सृजन के भी अवसर उपलब्ध होंगे। एक राज्य में उत्पादित सामानों की पहुंच आसानी से दूसरे राज्यों और बड़ी मंडियों तक हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू

चंदौली में एक्सप्रेस वे लगभग 22 किमी लंबा होगा। यह पीडीडीयू नगर तहसील के रेवसां से धरौली बिहार बार्डर के बीच से गुजरेगा। यह जिले के 31 गांवों से गुजरेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित करके डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके बाद  मुआवजा देकर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 

भारतमाला परियोजना का एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 575 किमी है। इसकी चौड़ाई लगभग सौ मीटर से अधिक होगी। इसे बनाने का उद्देश्य देश की दो, बौद्धिक और कभी आर्थिक राजधानी रहे काशी और कोलकाता सीधे जोड़ना है। दो महानगरों के बीच वाया रांची से बनने वाले एक्सप्रेसवे की रूपरेखा तैयार की हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हालांकि यह अभी शुरुआती चरण में है।

Bharatmala Project distance from Kashi varanasi to Kolkata will be completed in seven hours work start soon after announcement in budget 2022

एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने कहा कि  एजेंसी के माध्यम से जमीनों को चिह्नित कराया जा रहा है। इसके बाद डीपीआर तैयार कराई जाएगी। इसके बाद गजट प्रकाशित करके लोगों से दावा, आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। हालांकि अभी कार्य शुरुआती चरण में है। इसे एनएनच द्वारा ही कराया जाएगा।

जमीन अधिग्रहण के लिए गांव चिह्नित

एक्सप्रेसवे पीडीडीयू नगर के रेवसां, कठौड़ी, बरहुली, हिरामनपुर, लौदा, देबई तथा सदर तहसील के शाहपुर, रेवसां, मद्धुपुर, बहेरा, खुरुहुजा, शिवपुर, अकोढ़ा कला, चनहटा, चुरमुली, सिकंदरपुर, गोरारी, विशुनपुरा, गोवर्धनपुर, जगदीशपुर, नैनपुरा, हरनाथपुर, कांटा, परासी खुर्द, जलालपुर, टीरो, कोल्हई, बेदहा, सवैया महलवार, सवैया पट्टीदारी, धरौली के राजस्व गांव से गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed