फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Gaurav Deluxe AC tourist train will also come to Varanasi, named 'Shri Ramayana Yatra'

रेलवे का बड़ा फैसला: वाराणसी भी आएगी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन, 'श्री रामायण यात्रा' दिया गया नाम

Thu, 16 Mar 2023 10:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Mar 2023 10:20 AM IST
सार

भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन सात अप्रैल को 18 दिनों की यात्रा पर रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर व लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इन स्टेशनों से कोई भी पर्यटक सवार हो सकता है।

विज्ञापन
Bharat Gaurav Deluxe AC tourist train will also come to Varanasi, named 'Shri Ramayana Yatra'
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे प्रशासन भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। इसे श्री रामायण यात्रा नाम दिया गया है। यह विशेष ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सात अप्रैल को चलेगी। पर्यटकों को प्रभु श्रीराम से जुड़े सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों तक ले जाएगी। दशर्न-पूजन और भ्रमण कराने के बाद ट्रेन पर्यटकों के साथ आगे बढ़ेगी। ट्रेन वाराणसी तक आएगी।

विज्ञापन

भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन सात अप्रैल को 18 दिनों की यात्रा पर रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर व लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इन स्टेशनों से कोई भी पर्यटक सवार हो सकता है। ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, नेपाल हाेते हुए काशी आएगी। पर्यटक काशी के प्रसिद्ध मंदिरों का भ्रमण कर सकेंगे, फिर ट्रेन प्रयागराज जाएगी। वहां से चित्रकूट, रामेश्वरम और नागपुर होते दिल्ली पहुंचेगी। टूरिस्ट ट्रेन में 156 पर्यटकों के बैठने की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed