फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhadohi resident watchman was murdered due to intention of robbing for wine in varanasi police arrested three accused

खुलासाः शराब पीने के लिए लूट की नीयत से हुई थी वॉचमैन की हत्या, ऑटो चालक सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 08:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 08:05 PM IST
सार

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में वॉचमैन सुमित तिवारी का शव दो सितंबर को केराकतपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला था। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन
bhadohi resident watchman was murdered due to intention of robbing for wine in varanasi police arrested three accused
ऑटो चालक समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के केराकतपुर गांव में बीते दिनों झाड़ियों में मिला शव भदोही जिले के चक सुदामा गांव निवासी सुमित कुमार तिवारी (35) का था। उसकी हत्या शराब पीने के लिए लूट की नीयत से हुई थी। यह खुलासा एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने शुक्रवार को किया। मामले में ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की नीयत से सुमित की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


रोहनिया के करनादाड़ी निवासी सुभाष सिंह चौहान, औराई निवासी व ऑटो चालक अशोक कुमार और भदोही के इंद्रामिल निवासी विनोद सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में वॉचमैन सुमित तिवारी एक सितंबर को कंपनी से वेतन के करीब छह हजार रुपये लेकर अपने घर के लिए निकला था।
विज्ञापन


शाम पांच बजे राजातालाब में ऑटो पर बैठा तो थोड़ी देर बाद चालक और उसमें सवार दो आरोपियों ने सुमित से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। सुमित ने पैसा देने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सुभाष सिंह चौहान, ऑटो चालक अशोक कुमार और विनोद सिंह ने लूट की नियत से मारपीट कर गमछे से सुमित का गला घोंट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद रिंग रोड, लोहता बाजार होते हुए छावनी केराकतपुर के पास झाड़ियों में शव फेंक फरार हो गए। दो सितंबर को लोहता पुलिस ने शव बरामद किया था। सात सितंबर को भाई अमित कुमार ने शव की शिनाख्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी, रजनीश त्रिपाठी और लोहता थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आरोपियों को अकेलवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed