{"_id":"5f64faa005baa54521534f5e","slug":"bhadohi-additional-cmo-died-due-to-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भदोही के एडिशनल सीएमओ की कोरोना से मौत, सात दिन पहले हुए थे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भदोही के एडिशनल सीएमओ की कोरोना से मौत, सात दिन पहले हुए थे संक्रमित
Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
एडिशनल सीएमओ, फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कोविड-19 के जिला प्रभारी एवं एडिशनल सीएमओ डॉ. जेपी सिंह (58) की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। 11 सितंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह चार दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सदमे में आ गया।
विज्ञापन
मूल रूप से जौनपुर के वाजिदपुर के रहने वाले डॉ. जेपी सिंह कई साल से जिले में कार्यरत थे। वह स्वास्थ्य विभाग के कई पदों पर रह चुके हैं। कोरोना संक्रमण काल में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य प्रशासन ने उन्हें जिला कोविड इंचार्ज की जिम्मेदारी दी। जिसका वह चार से पांच माह तक बेहतर निर्वहन भी किए।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व डॉ. जेपी सिंह और उनकी पत्नी, बेटे कोरोना पॉजिटिव हो गए। उनकी हालत चिंताजनक होने पर विभाग की ओर से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में रहे। शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया, हालांकि उनकी पत्नी और बेटे की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि डॉ. जेपी सिंह का निधन विभाग के लिए असहनीय है। वह अधिक से अधिक जिम्मेदारी लेकर विभाग का सहयोग करते।