फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   beware on this holi with chemical colour

होली पर कहीं चेहरे की रंगत न बिगाड़ दें केमिकल वाले रंग

Thu, 09 Mar 2017 08:11 PM IST
amarujala.com/presented by उत्पल कांत
amarujala.com/presented by उत्पल कांत Updated Thu, 09 Mar 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
beware on this holi with chemical colour
holi - फोटो : अमर उजाला
बिना रंगों की होली की कल्पना भी बेमानी है लेकिन जब इन्हीं रंगों में केमिकल मिलता है तो यह इतना खतरनाक हो जाता है कि यह किसी आंखों की रोशनी को छीन सकता है। किसी के चेहरे को बदसूरत भी बना सकता है। इसलिए हो सके तो होली पर केमिकलरहित रंगों का प्रयोग  करें।
विज्ञापन


अगर केमिकल वाले रंगो का इस्तेमाल करें भी तो सावधानी से करें ताकि आपकी वजह से किसी के जीवन में अंधेरा न हो जाए।  होली का रंग आप के चेहरे का नूर बिगाड़ सकता है। होली के रंग को खरीदने से  पहले इसकी परख कर लें।
विज्ञापन


हर्बल रंग की आड़ में बाजार में नकली रंग भी आप को  थमाया जा सकता है। होली के रंगों की चैकिंग को लेकर प्रशासन कतई भी गंभीर  नहीं है। एक समय था जब होली हर्बल रंगों से होती थी। लोग घरों में बने रंगों से होली खेलते थे। समय बदला और हर्बल रंगों की जगह केमिकल युक्त रंगों ने ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकलयुक्त रंगों के प्रयोग से अक्सर आंखों की रोशनी जाने और चेहरा खराब होने की सूचना मिलती है। केमिकल रंगों से जहां एलर्जी होने की संभावना होती है वहीं दूसरी तरफ इनके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।

मेटेलिक कलर के ज्यादा इस्तेमाल से स्किन कैंसर, एल्यूमिनियम और लौह के मिश्रण युक्त रंग के ज्यादा प्रयोग से किडनी की बीमारी होने का भी खतरा रहता है। इन दिनों बाजार में होली के रंगों की भरमार है।

मुनाफे के चक्कर में हर्बल रंग की आड़ में बाजार में नकली रंग भी मौजूद है। होली के रंगों की चैकिंग को लेकर प्रशासन कतई भी गंभीर नहीं है। प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है।

beware on this holi with chemical colour
होली के रंग - फोटो : Internet
 अगर आप बाजार के केमिकलयुक्त और नकली हर्बल रंगों के प्रयोग से बचना चाहते हैं तो घर पर ही हर्बल रंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपकों को कुछ पौधों के पत्तों की जरूरत होगी।

हरा रंग बनाने के लिए मेहंदी के पत्तों को सुखाकर पावडर बना लें। हल्दी और बेसन को मिलाकर भी एक अच्छा रंग बनाया जा सकता है। गेंदे के फूलों को भी सूखाकर पेस्ट बनाकर प्रयोग किया जा सकता है।
लाल चंदन का पाउडर लाल रंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुलाब की पंखुड़ियां भी एक अच्छा विकल्प हैं, लाल गुड़हल के फूलों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें, सुबह इसे पीसकर लाल रंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed