फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Better facilities will be available on the Panchkoshi Marg during Sawan

Varanasi News: सावन में पंचक्रोशी मार्ग पर होंगी बेहतर सुविधाएं

Sat, 25 Jul 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Better facilities will be available on the Panchkoshi Marg during Sawan
सावन में पंचक्रोशी मार्ग पर सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। यही नहीं कांवरिया रूटों पर पानी का विशेष प्रबंध किया जाएगा। शिवपुर स्थित पांचों पांडव मंदिर, धर्मशाला एवं पंचक्राेशी यात्रा मार्ग की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए लगातार नगर निगम की टीम निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश के बाद नगर निगम की ओर से पंचक्रोशी यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। भक्तों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे। उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होगी। धर्मशालाओं में ठहरने वाले यात्रियों के लिए कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। शौचालयों की नियमित सफाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्कृष्ट साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed