PM Modi Birthday: काशी में पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले लोगों ने की गंगा आरती, 72 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले लोगों ने गंगा आरती की।
पीएम मोदी के दिर्घायु की कमाना से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया।
विस्तार
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नमामि गंगे ने लंबी उम्र के लिए उनकी तस्वीर के साथ मां गंगा की आरती उतारी। दशाश्वमेध घाट पर जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक ओर गंगा तट की सफाई की गई तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी के दिर्घायु की कमाना से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र के लिए मां गंगा को 72 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई । राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया। स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने का आग्रह किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में देश को आत्मनिर्भर बनाने , सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता हेतु प्रार्थना की गई।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जब अपने संसदीय क्षेत्र के तौर पर काशी को चुना था, तब भी उन्होंने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। तब से अब तक मां गंगा के पुत्र के रूप में पीएम मोदी की नमामि गंगे के तहत प्राथमिकता गंगा सफाई एवं यह सुनिश्चित करना है कि शहरों की गंदगी गंगा में न गिरे। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि भारत आत्मनिर्भर बने इस निमित्त हमने मां गंगा की आरती और दुग्धाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा है।