फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Before applying in Agniveer, candidates should get their birth certificate made.

Varanasi News: अग्निवीर में आवेदन से पहले अभ्यर्थी बनवा लें जन्म प्रमाणपत्र

Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Before applying in Agniveer, candidates should get their birth certificate made.
विज्ञापन

अग्निवीर के लिए छावनी के सेना भर्ती कार्यालय की तरफ से वाराणसी परिक्षेत्र के 12 जिलों के युवाओं से आवेदन लिया जाएगा। भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी जन्म प्रमाणपत्र पहले से बनवा लें। रैली से पहले प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है। मेडिकली फिट रहने की जरूरत है, सबसे ज्यादा परेशानी युवाओं को मेडिकल में उठानी पड़ती है। शरीर को साफ रखें। टेक्निकल में ज्यादा फोकस करने की जरूरत है, क्योंकि टेक्निकल में युवाओं की मांग ज्यादा है। अग्निवीर भर्ती के तहत चार पदों ट्रेडमैन में 8वीं और 10वीं पास, ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। अधिकतर युवा जनरल ड्यूटी पद के लिए आवेदन करते हैं, इसकी वजह से एक पद पर ज्यादा अभ्यर्थी हो जाते हैं। टेक्निकल ट्रेड में सीट है, इससे सलेक्शन का मौका अच्छा है। अप्रैल में लिखित परीक्षा होगी। जुलाई के पहले सप्ताह में रैली हो सकती है।

होटल मैनेजमेंट की मांग ज्यादा
कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि होटल मैनजमेंट, कुक, सेफ के लिए ज्यादा मांग है। जो भी युवा होटल मैनेजमेंट का कोर्स किए हो वे आवेदन कर सकते हैं। बाहर ज्यादा उन्हें कम पैसा मिलेगा, वहीं सेना में अच्छा अवसर मिल सकता है। यह सुविधा के साथ काफी कुछ सीखने को मिलेगा। चार साल बाद चाहे तो अभ्यर्थी छोड़ दे या फिर आगे के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10वीं की मार्कशीट के अनुसार फॉर्म में अपना, मां-पिता का नाम भरें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed