{"_id":"8f1126bd3ce8bf9d05f651c0701f909b","slug":"bdc-will-go-to-jail-if-the-bullying-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी ने की शिकायत तो जेल जाएंगे धमकाने वाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी ने की शिकायत तो जेल जाएंगे धमकाने वाले
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत (ब्लॉक) प्रमुख चुनाव की तैयारियां ब्लॉकों में तेज हो गई है। बीडीसी की शिकायत पर डराने-धमकाने वालों को जेल भेजने की तैयारी की गई है। आठों ब्लॉकों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च की सीमा दो लाख रुपये निर्धारित की है। इसी धनराशि के तहत प्रत्याशियों को चुनाव लड़ना होगा। उधर, ब्लॉकों में नामांकन फार्म लेने वालों का क्रम जारी है।
डीएम राजमणि यादव ने बताया कि भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। यदि बीडीसी सदस्य ने धमकाने की शिकायत की तो आरोपी जेल भेजे जाएंगे। उधर, राजनीतिक पार्टियों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। बीडीसी सदस्यों को लुभाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सपा ने आठों ब्लॉकों से अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जबकि भाजपा व अन्य पार्टियों ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए अभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी को ब्लॉक मुख्यालयों में सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन होगा। 3 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 को नाम वापसी और 7 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे के बाद से मतगणना शुरू होगी। सेवापुरी, काशी विद्यापीठ और चिरईगांव को छोड़कर अन्य पांच ब्लॉकों में आरक्षित सीट होने के चलते कम फार्म खरीदे जा रहे हैं।