{"_id":"662ca0961028c968920d4f03","slug":"batuks-appeal-for-voting-awareness-in-varanasi-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 'मतदान हमारा है अनमोल..., नहीं है इसका कोई मोल...', काशी में वेदपाठी बटुकों ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 'मतदान हमारा है अनमोल..., नहीं है इसका कोई मोल...', काशी में वेदपाठी बटुकों ने की अपील
Sat, 27 Apr 2024 12:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:22 PM IST
सार
Varanasi News: आइए हम एक ऐसी सरकार का चयन करें जो राष्ट्रीय सुरक्षा को बल देने वाली हो, जो बिजली-सड़क-पानी की अच्छी व्यवस्था देने वाली हो, जिस पर माताओं-बहनों को विश्वास हो सके, जो किसानों की चिंता कर सके। गरीबों की सुध ले सके।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
'सारे काम छोड़ दो... सबसे पहले वोट दो...', 'हम सब ने यह ठाना है..., शत-प्रतिशत मतदान कराना है...', 'मतदान हमारा है अनमोल..., नहीं है इसका कोई मोल...', 'सब मिलकर मतदान करेंगे... स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करेंगे...', 'लोकतंत्र का यह आधार..., वोट कोई न हो बेकार..., 'लोकतंत्र का महापर्व है मतदान... सब मिलकर बढ़ाओ काशी की शान...', जैसे मतदान को जागरूक करते नारे सिद्धेश्वरी स्थित महर्षि योगी आश्रम में गूंजते रहे।
विज्ञापन
लोकतंत्र को मजबूत बनाने और मतदाताओं को जागरूक करने व स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने के लिए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में वेदपाठी बटुक मतदान एवं स्वच्छता के लिए जागरूक करती तख्तियों के साथ उतर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से सदस्यों ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। बड़े हों या जवान सभी करें मतदान के लिए जागरूक करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारे पास मतदान के रूप में सुअवसर है भारत में समृद्धिशाली, आत्मनिर्भर व राष्ट्र को समर्पित सरकार बनाने का।
हमें ऐसी सरकार चुननी है, जो हमारी राष्ट्रीय, सांस्कृतिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत का सम्मान करने व उसे आगे बढ़ाने वाली हो एवं जिसका नेतृत्व सक्षम, कर्मठ एवं इमानदार हो। आयोजन में राजेश शुक्ला, महर्षि योगी विद्यालय के प्रभारी सीसंत केसरी स्वाइं, सुनील श्रीवास्तव, वेदपाठी बटुक व क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।