{"_id":"415cd75bede8a6334e2dcf4f534814d6","slug":"bathinda-weekly-special-train-between-varanasi-20-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा-वाराणसी के बीच साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा-वाराणसी के बीच साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी 20 से
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 11 Sep 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने
विज्ञापन
बठिंडा-वाराणसी के बीच साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी (ट्रेन नंबर 04998/04997)
को 13 फेरे चलाने का निर्णय लिया है। 04998 बठिंडा-वाराणसी साप्ताहिक
विशेष रेलगाड़ी 20 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बठिंडा से रात
9:05 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन शाम को 7:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04997 वाराणसी-बठिंडा साप्ताहिक रेलगाड़ी 21 सितंबर से 30 नवंबर तक सोमवार को वाराणसी से रात 9:20 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन शाम को 6:30 बजे बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 फेरों के लिए चलेगी। एक वातानुकूलित 3 टीयर, चार शयनयान, चार जनरल, दो द्वितीय श्रेणी कम लगेज बोगियों वाली यह साप्ताहिक रेलगाड़ी रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।