फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bareka built 1000th electric locomotive

बरेका ने बनाया 1000वां विद्युत रेल इंजन

Sun, 23 Jan 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bareka built 1000th electric locomotive
बरेका महाप्रबंधक की मौजूदगी में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को न्यू लोको टेस्ट शॉप में आयोजित एक समारोह में 1000वां विद्युत रेल इंजन राष्ट्र को समर्पित किया। महाप्रबंधक अंजली गोयल ने बरेका के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लगन से वित्तीय वर्ष 2021-22 में 281 विद्युत रेल इंजनों का निर्माण हुआ। यह उत्पादन अन्य वित्तीय वर्ष के मामलों में सबसे अधिक है। छह हजार अश्व शक्ति वाला डब्ल्यूएजी9एचसी विद्युत लोको संख्या 41379 उत्तर रेलवे के खानआलमपुरा मार्शलिंग यार्ड को भेजा जा रहा है। इस दौरान मंजु यादव, गितांजली मिश्रा, अनिता देवी, बसंती देवी, प्रियंका स्वरूप, प्रिती वाही, अमरनाथ यादव, सुरेश शर्मा, विजय, राजेश कुमार राय, अमिताभ, योगेश कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्षवार अबतक निर्मित इंजन
बरेका में विद्युत रेल इंजनों के निर्माण का सिलसिला वर्ष 2016-17 से दो इंजनों के निर्माण से शुरू हुआ। जो वर्ष 2017-18 में 25, वर्ष 2018-19 में 145, वर्ष 2019-20 में 272, वर्ष 2020-21 में 275 और वर्ष 2021-22 में 22 जनवरी तक 281 विद्युत रेल इंजन निर्माण किया गया। जिसमें 2021-22 में हुए निर्माण ने अपने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed