{"_id":"61cb6aab143c035cd3352b9d","slug":"bareilly-ki-barfi-gunda-and-laila-majnu-got-subsidy-varanasi-news-vns6305458147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली की बर्फी, गुंडा और लैला-मजनू को मिली सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की बर्फी, गुंडा और लैला-मजनू को मिली सब्सिडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के निर्माताओं को सरकार की तरफ से 21 करोड़ 71 लाख 19 हजार 819 रुपये की सब्सिडी बांटी गई। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के मंच पर फिल्म समारोह के दौरान यूपी की कहानी और यूपी में शूट होने वाली 22 भोजपुरी एवं 20 हिंदी फिल्मों को पुरस्कृत किया गया। भोजपुरी जगत और हिंदी फिल्म सिनेमा की कई हस्तियों ने पहल की सराहना की। अनुदान पाने वाली फिल्मों में बरेली की बर्फी, गुंडा, लैला-मजनू, तानाशाह, नागराज, नचनिया, वांटेड, सनकी दारोगा समेत हिंदी व भोजपुरी की 42 फिल्में थीं।
अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश सरकार की फिल्म नीति से यूपी के कलाकारों को नया आयाम मिलेगा। पैसे के अभाव में जो लोग प्रदेश से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, उन्हें इस प्रदेश में सुनहरा अवसर मिलेगा। अब मुंबई जैसे महंगे शहर जाने की उन्हें जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के पास 1000 एकड़ में बन रही फिल्म सिटी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस समय प्रदेश भर में 100 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। अब मुंबई ही नहीं, बल्कि दक्षिण की काफी फिल्में यहां शूट हो रही है। यहां के विषयों को अगर फिल्मों में उठाया जाता है, तो सरकार ऐसी फिल्मों को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित भी करती है। वाराणसी में महोत्सव कराने का मकसद काशी की दिव्यता और भव्यता को पूरे देश को दिखाना था। हाल ही में मुंबई गया था, तो पता चला कि वहां करीब 60 फीसदी कलाकार उत्तर प्रदेश से हैं और उनमें सबसे अधिक पूर्वांचल से थे। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, सांसद रवि किशन, सतीश कौशिक और राजू श्रीवास्तव थे।
फिल्मों का हुआ प्रदर्शन
फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन शाम को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कई फिल्में दिखाईं गईं। बंबई का बिगड़ा पानी, लखनऊ चलो अब रानी और फिल्म बंधु की लघु फिल्म का भी प्रदर्शन हुआ।