{"_id":"66b1fc9e1c8e5122a607b402","slug":"bangladeshi-students-who-completed-their-course-will-not-have-to-vacate-the-hostel-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: कोर्स पूरा कर चुके बांग्लादेशी छात्रों को नहीं खाली करना होगा हॉस्टल, स्थिति सामान्य होने तक मुफ्त सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: कोर्स पूरा कर चुके बांग्लादेशी छात्रों को नहीं खाली करना होगा हॉस्टल, स्थिति सामान्य होने तक मुफ्त सुविधा
Tue, 06 Aug 2024 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:06 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू में नियमानुसार जिस छात्र का कोर्स पूरा हो जाता है, उनको हॉस्टल छोड़कर जाना पड़ता है। अगर किन्हीं कारणवश वह रुकते भी हैं तो उनसे गेस्ट शुल्क लिया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन बांग्लादेश के छात्रों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेगा।
विज्ञापन
BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने तक देश के उन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के छात्रावासों में निशुल्क रहने की अनुमति प्रदान की है, जो फिलहाल बीएचयू परिसर में ही रह रहे हैं और उनका कोर्स पूरा हो चुका हैं।
विज्ञापन
सामान्यतः कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थियों को हॉस्टल ख़ाली करना होता है और तय अवधि से अधिक रहने पर गेस्ट शुल्क का भुगतान करना होता है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसे कोई गेस्ट शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय केंद्र के समन्वयक प्रो. एसवीएस राजू ने बताया कि कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल छोड़ने पर वापस बांग्लादेश जाने में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
बताया कि विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और वे स्थिति सामान्य होने तक छात्रावासों में रह सकते हैं। विश्वविद्यालय में हर साल बांग्लादेश, भूटान, म्यामार समेत विभिन्न देशों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में दाखिला लेते हैं। छात्रों के रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रावास भी बनवाया गया है।