फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banas Dairy hikes milk price in varanasi bonus per kilogram of fat farmers are happy

वाराणसी: बनास डेयरी ने दूध का दाम बढ़ाया, प्रति किलोग्राम फैट पर बोनस भी, किसानों में खुशी

Fri, 11 Feb 2022 11:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 11:50 AM IST
सार

किसानों से फैट के आधार पर पहले 39.30 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जा रहा था। अब एक लीटर दूध की कीमत 43.55 मिल सकेगी। 

विज्ञापन
Banas Dairy hikes milk price in varanasi bonus per kilogram of fat farmers are happy
प्रतिकिलो के हिसाब से चार रुपये बढ़ाया दूध के दाम - फोटो : iStock

विस्तार

बनास डेयरी अमूल की ओर से वाराणसी में संचालित दुग्ध क्रय केंद्रों पर दूध के मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। प्रतिकिलो के हिसाब से चार रुपये दूध के दाम बढ़ाया है। इस पर किसानों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

बनास डेयरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस वी पटेल ने बताया कि किसानों से फैट के आधार पर पहले 39.30 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जा रहा था।

अब एक लीटर दूध की कीमत 43.55 मिल सकेगी। डा एस वी पटेल ने बताया कि किसानों को एक किलो फैट के एवज में पहले 605 मिल रहे थे। अब उसकी कीमत 670 प्रति किलो हो गई है। प्रति किलोग्राम फैट पर किसानों को 25 रुपये बोनस भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसान प्रतीक कुमार पटेल, जितेंद्र द्विवेदी, बाबा सिंह, ओम प्रकाश दुबे, मनीष सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह, छविनाथ सिंह ने इस पर बनास डेयरी के निदेशक शंकर भाई चौधरी को धन्यवाद दिया है। किसानों ने कहा कि उन्होंने निदेशक से कीमतें बढ़ाने की मांग की थी जिस पर अमल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर दुग्ध डेयरी की स्थापना की गई थी। जहां पर पशुपालक सीधे दूध डेयरी को बेच रहे हैं। पिछले वर्ष वाराणसी में प्रधानमंत्री द्वारा अमूल केंद्र की स्थापना भी की गई थी। पिछले वर्ष वाराणसी में किसानों को बनास डेयरी की ओर से गीर नस्ल की सैकड़ों गायें दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed