फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Banarsis will get big gift, third footover bridge will be built at Cantt station in varanasi

बनारसियों के मिलेगी बड़ी सौगात, कैंट स्टेशन पर बनेगा तीसरा फुटओवर ब्रिज

Thu, 29 Oct 2020 02:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Oct 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Banarsis will get big gift, third footover bridge will be built at Cantt station in varanasi
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला

नए साल में रेल यात्रियों को सौगात के रूप में वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर तीसरा फुट ओवरब्रिज मिलने जा रहा है। रेलवे स्टेशन स्थित नई बिल्डिंग प्लेटफार्म नंबर एक से छावनी क्षेत्र स्थित प्लेटफार्म नंबर-9 के बीच फुट ओवरब्रिज बनेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

इस तरह कैंट स्टेशन पर कुल तीन फुट ओवरब्रिज हो जाएंगे। जिस तरह प्लेटफार्म संख्या-9 पर पुराना फुटओवर ब्रिज बना हुआ है, ठीक उसी प्रकार तीसरे फुट ओवर ब्रिज को कैंट स्टेशन से छावनी के रास्ते निकाला जाएगा।
विज्ञापन



फुट ओवरब्रिज निर्माण को लेकर एक कार्यदायी संस्था को टेंडर जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था से जुड़े कर्मचारियों ने प्लेटफार्म पर लकीर खींचने से लेकर अन्य तैयारियां शुरू कर दी है। दीपावली के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे और जून माह तक फुट ओवरब्रिज बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में दो फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक छावनी क्षेत्र से जुड़ा हुआ सबसे पुराना फुट ओवरब्रिज है तो दूसरा प्लेटफार्म संख्या एक से नौ तक है। अब यह तीसरा फुट ओवरब्रिज बनेगा तो पानी टंकी के पास बन रहे नए स्टेशन बिल्डिंग से होकर छावनी क्षेत्र तक जाएगा। इस तरह यात्रियों को दोनों प्रवेश द्वार से आवागमन में बहुत राहत हो जाएगी।

स्केलेटर और लिफ्ट की होगी सुविधा
रेल अधिकारियों के अनुसार तीसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण के दौरान प्रमुख प्लेटफार्म पर लिफ़्ट और स्केेलेटर की सुविधा दी जाएगी। प्लेटफार्म संख्या एक और प्लेटफार्म संख्या नौ के बीच यह सुविधा यात्रियों को मिलेगी। छावनी क्षेत्र द्वार से आने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत होगी।

टूट जाएंगे कई फूड स्टाल और रेल क्वार्टर
छावनी क्षेत्र से कैंट स्टेशन के बीच बनने वाले फुट ओवरब्रिज निर्माण के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 से 9 तक के बीच में आधा दर्जन से अधिक फूड स्टाल टूट जाएंगे। इसके साथ ही प्लेटफार्म संख्या 9 के पास बने कर्मचारी आवास व कुछेक कार्यालय भी निर्माण के जद में आकर जमींदोज होंगे। हालांकि रेलवे इन्हें दूसरे स्थान पर बसाएगा।

तीसरे फुट ओवरब्रिज बनने के बाद पुराना ब्रिज होगा जमींदोज
रेल अधिकारियों के अनुसार तीसरा फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा तो पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़कर फिर से नया बनाया जाएगा। यह ब्रिज काफी जर्जर हो चुका है और कई वर्ष पहले का बना हुआ है।

तीसरे फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। त्योहारी सीजन दीपावली, छठ पूजा के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। जून 2021 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -आनंद मोहन, स्टेशन निदेशक, कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed