{"_id":"6083f57e8ebc3e8d320f56ce","slug":"banarasi-saree-business-closed-till-may-2-due-to-corona-s-growing-transition-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दो मई तक बनारसी साड़ी कारोबार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दो मई तक बनारसी साड़ी कारोबार बंद
Sat, 24 Apr 2021 04:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Apr 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन ने बनारसी साड़ी कारोबार 26 अप्रैल से बढ़ाकर दो मई तक बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महामंत्री राजन बहल ने बताया कि अभी भी वाराणसी में चिकित्सा व्यवस्था सही नहीं है। ऑक्सीजन नहीं है तो कहीं इंजेक्शन नहीं है। कोई गंभीर स्थिति में हो तो अस्पतालों में जगह तक नहीं मिल रहा है। ग्राहकों और समस्त कारोबारियों को स्वास्थ्य व जीवन की चिंता है। इसलिए सभी पदाधिकारियों ने एक मत से साड़ी व्यवसाय बंद करने का प्रस्ताव दिया और सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि बनारसी साड़ी व्यवसाय एक सप्ताह और आगे बढ़ाते हुए दो मई तक के लिए बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश साह, अशोक धवन, नरोत्तम आढ़तिया, राजेन्द्र कपूर, हरिमोहन साह, सर्वेश अग्रवाल, भूपेंद्र वालिया , हाजी रब, राकेश वशिष्ठ , विजय कपूर, देवेन्द्र पाठक, राजेन्द्र मेहरा, गौतम टंडन, गुरुप्रीत रूपानी, पवन मोदी, मुकुंद लाल टंडन ने बंदी की सराहना की है।
विज्ञापन