{"_id":"5e0b83cd8ebc3e880c79d6c7","slug":"banaras-farmers-were-worried-waiting-for-money-paddy-returned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के किसान परेशान, कर रहे थे रुपये का इंतजार, वापस आ गया बिका धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के किसान परेशान, कर रहे थे रुपये का इंतजार, वापस आ गया बिका धान
Tue, 31 Dec 2019 10:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
धान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान खरीदने के लिए क्षेत्र में लगाई गई एक किसान उत्पादक कंपनी ने राजातालाब क्षेत्र के पनियरा गांव के किसान लल्लन दुबे का बिका धान उनके घर वापस भेज दिया। एक सप्ताह पहले बेचे गए धान की कीमत का किसान इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
लल्लन दुबे ने बताया कि उन्होंने 200 क्विंटल धान किसान उत्पादन कंपनी को 24 दिसंबर को बेचा था। कंपनी ने अपना क्रय केंद्र भीमचंडी में खोला है। सेंपल लेने के बाद धान की खरीद क्रय केंद्र पर की गई। उन्होंने बताया कि खाते में धान की कीमत आने का इंतजार कर रहे थे कि मंगलवार को कंपनी की तरफ से ट्रक सहित माल उनके घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से यह बताया गया कि उनके धान की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जबकि सेंपल लेने के बाद खरीद की गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने जनपद के उपविपणन अधिकारी और उप जिलाधिकारी राजातालाब से भी की है। उपजिलाधिकारी ने लल्लन दुबे को आश्वस्त किया की धान वापस किए जाने के कारण पूछा जाएगा यदि उपयुक्त नहीं मिला तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन