{"_id":"6179a2914109eb19a074b54b","slug":"ban-on-entry-of-heavy-vehicles-no-entry-boards-put-up-at-five-places-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, पांच स्थानों पर लगाए गए नो इंट्री बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, पांच स्थानों पर लगाए गए नो इंट्री बोर्ड
Thu, 28 Oct 2021 12:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:33 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्तूबर को काशी वासियों सहित आसपास के जिलों से आने वालों के राहत के लिए रिंग रोड फेज-2 की सौगात दी थी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्तूबर को काशी वासियों सहित आसपास के जिलों से आने वालों के राहत के लिए रिंग रोड फेज-2 की सौगात दी थी। रिंग रोड फेज-2 शुरू हो जाने के बाद जनपद से संबधित ट्रकों व भारी वाहनों को छोड़कर बाहरी जनपद के ट्रकों व भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
शहर में दाखिल होने वाले पांच थाना क्षेत्रों के छह स्थानों पर नो इंट्री बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें मंडुवाडीह का मुढ़ैला तिराहा, शिवपुर का गिलट बाजार, लालपुर का आजमगढ़ से अंडरपास की ओर आने वाला मार्ग, सारनाथ का सिंहपुर से सारनाथ अंडरपास की ओर आने वाला मार्ग, सारनाथ का लेढ़ूपुर की ओर से आने वाला मार्ग और चितईपुर चौराहे पर नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस की ओर से यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन