{"_id":"6538cc3bba10358a63039e45","slug":"bams-student-committed-suicide-by-hanging-herself-wrote-in-the-suicide-note-mummy-papa-i-love-you-very-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएएमएस की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी पापा मैं आपसे बहुत प्यार..'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएएमएस की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी पापा मैं आपसे बहुत प्यार..'
Wed, 25 Oct 2023 01:35 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:35 PM IST
सार
मूलरूप से मऊ के घोसी थाना में सेमरी जमालपुर के निवासी हैं। मृतका के कमरें में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसपर लिखा था की मम्मी पापा मैं आप लोग से बहुत प्यार करती हूं। बाबू (छोटे भाई) के लिए लिखा था की अच्छे से आईएएस की तैयारी करना।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामनगर थाना क्षेत्र के बटाऊबीर मोहल्ले में सोमवार की देर रात गोपाल के मकान में किराये पर रह रही अरुणिमा यादव (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका चंदौली के एकौनी गांव स्थित जीवक पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज से बीएएमएस कर रही थी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता हैं कि मृतका के पिता प्रकाश यादव कौशांबी जिला के संदीपन घाट थाना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ravan Dahan 2023: बरेका में 75 फिट रावण, 65 फीट कुंभकर्ण के साथ 60 फीट मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन, भारी भीड़
विज्ञापन
मूलरूप से मऊ के घोसी थाना में सेमरी जमालपुर के निवासी हैं। मृतका के कमरें में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसपर लिखा था की मम्मी पापा मैं आप लोग से बहुत प्यार करती हूं। बाबू (छोटे भाई) के लिए लिखा था की अच्छे से आईएएस की तैयारी करना। मम्मी पापा का ख्याल रखना। मै जिंदगी से उब गई हूं। इसलिए जान दे रही हूं। मुझे माफ करना।