फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia Police in news inspector sent to constable to make fitness certificate, doctor refuses

बलिया: सिपाही को भेजा फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने, डॉक्टर ने किया मना तो चिकित्साधिकारी से उलझे इंस्पेक्टर

Sat, 31 Jul 2021 01:04 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Sat, 31 Jul 2021 01:04 AM IST
सार

उभांव इंस्पेक्टर ने फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दो सिपाहियों को सीयर सीएचसी भेजा। डॉ. साजिद हुसैन ने बिना इंस्पेक्टर के आए फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इनकार किया तो मामला बढ़ गया। 
 

विज्ञापन
Ballia Police in news inspector sent to constable to make fitness certificate, doctor refuses
थाना उभांव - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के बलिया में उभांव इंस्पेक्टर ने फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए दो सिपाहियों को सीयर सीएचसी भेजा। तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. साजिद हुसैन ने बिना इंस्पेक्टर के आए फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। चिकित्सकों का आरोप है कि इसी बात को लेकर नाराज इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र स्वयं सीयर अस्पताल आ धमके। यहां वे प्रभारी चिकित्साधिकारी से उलझ गए। इसकी शिकायत चिकित्साधिकारी ने उच्च अधिकारियों से की है।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर मरीजों को देख रहे चिकित्सक साजिद हुसैन से भिड़ गए। जमकर खरीखोटी भी सुना दी। डॉ. साजिद हुसैन ने कहा कि बिना कोविड-19 जांच के फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाना संभव नहीं है। आरोप लगाया कि इसके बाद इंस्पेक्टर ने चिल्लाते हुए कहा कि अब थाने आकर कोविड जांच करना और फिटनेस देना। इसे लेकर अस्पताल के कर्मियों और चिकित्सकों में आक्रोश है। डॉ. लालचंद्र शर्मा ने कहा कि इंस्पेक्टर के दुर्व्यवहार की जानकारी डीएम, एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।  
विज्ञापन


वहीं इस संदर्भ में सीओ शिव नारायण वैश ने बताया कि एसएचओ को तत्काल में फिटनेस सर्टिफिकेट की आवश्यकता थी। उन्होंने सिपाहियों को भेजा था। डॉक्टरों ने इंस्पेक्टर को ही बुला लिया। विलंब से अस्पताल जाने पर चिकित्सक जा चुके थे। उन्होंने फोन से बुलाया तो चिकित्सक ने इनकार कर दिया कि यहां बन नहीं पाएगा। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed